Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tourism Budget 2023: टूरिज्म सेक्टर के लिए नई सौगात लाया बजट, इस योजना के तहत पर्यटकों को मिलेगी बड़ी छूट

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 06:27 PM (IST)

    Tourism Budget 2023 मोदी सरकार ने आज अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। आम बजट 2023-24 के तहत विभिन्न सेक्टर्स के लिए अलग-अलग एलान किए गए। इन दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यटन को लेकर भी कई घोषणा की।

    Hero Image
    Tourism Budget 2023: पर्यटन क्षेत्र के लिए हुए ये एलान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourism Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखरी आम बजट था। निर्मला सीतारमण ने पांचवीं बार बजट पेश किया। फरवरी की पहली तारीख को जारी हुए इस बजट के तहत सरकार में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कई बड़ी योजनाओं का एलान किया। एजुकेशन से लेकर हेल्थ सेक्टर तक सभी क्षेत्रों के लिए मोदी सरकार ने कई बड़े एलान किए। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई घोषणाएं कीं। कोरोना महामारी की वजह से पर्यटन में आई गिरावट के बाद इसे बढ़ावा देने के मकसद से बजट 2023 के तहत देखो अपना देश योजना का एलान किया गया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस पूरी योजना के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है देखो अपना देश

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसी मकसद से इस योजना के तहत पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए देश के करीब 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्हें बढ़ावा भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत आने वाले यात्रियों को सस्ते दामों पर होटल बुकिंग, यात्रा और प्रवेश शुल्क समेत कई फायदे दिए जाएंगे। देखो अपना देश योजना के तहत खासकर ऐसे लोगों को वित्तीय मदद दी जाएगी, जो दूरदराज के कम प्रचलित इलाकों की यात्रा करते हैं।

    50 स्थल होंगे विकसित

    बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत देश के कुल 50 स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना का मकसद लोगों को भारत की समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति की तरफ आकर्षित करना है। वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यमवर्गीय लोगों को विदेश की जगह भारत में यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के जरिए न सिर्फ पर्यटन उद्योग में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

    योजना का मुख्य उद्देश्य

    पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की गई इस योजना के तहत सरकार एक विशेष वेबसाइट बनाएंगी। साथ ही इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यूनिटी मॉल भी खोले जाएंगे। इस मॉल में हस्तशिल्प के कई उत्पाद उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि लोगों को देश में ही घूमने के लिए प्रोत्साहित करने और घरेलू पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के मकसद से पर्यटन मंत्रालय ने साल 2020 में 'स्वदेश दर्शन योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य मकसद लोगों को स्वदेश दर्शन के प्रति आकर्षित करना है।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner