Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunset Points: डूबते सूरज के खूबसूरत नजारे को देखने की है चाहत, तो ये हैं दुनिया के बेस्ट सनसेट प्वाइंट्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 05:26 PM (IST)

    Sunset Points शायद ही कोई ऐसा हो जिसे डूबता हुआ सूरज देखना पसंद नहीं। यह इतना खूबसूरत नजारा होता है कि लोग इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यही वजह है कि सूरज ढले के वजह से कई सारे लोग अक्सर सनसेट प्वाइंट पर जाना पसंद करते हैं। खासकर कपल्स के बीच ऐसी जगह काफी मशहूर होती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दुनियाभर के फेसम सनसेट प्वाइंट्स

    Hero Image
    इन शहरों में दिखता है सनसेट का खूबसूरत नजारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sunset Points: खूबसूरती से भरपूर हमारी प्रकृति अपने अद्भुत नजारों से हर किसी का दिल जीत लेती है। पहाड़ों से गिरते झरने हो या फिर बादल से बरसता पानी, हर कोई इन नजारों का दीवाना होता है। ढलता हुआ सूरज यानी सनसेट एक ऐसा ही खूबसूरत नजारा है, जिसे पूरी दुनिया में कई लोग पसंद करते हैं। यह देखने जितना खूबसूरत होता है, उतना ही सुकून भी पहुंचाता है। यही वजह है कि कई सारे लोग अक्सर शाम के समय ऐसा जगहों की तलाश करते हैं, जहां से वह सनसेट का नजारा देख सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें ढलता हुआ सूरज यानी सनसेट देखना पसंद है, तो आज हम आपको बताएंगे दुनियाभर में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप सनसेट का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

    ताज महल, भारत

    दुनियाभर में प्यार की निशानी के नाम से मशहूर ताज महल सनसेट के अद्भुत नजारे के लिए मशहूर है। यह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है, जो सूर्यास्त के समय यह और भी ज्यादा सुंदर दिखता है। ताजमहल का सफेद संगमरमर डूबते सूरज की सुनहरी रोशनी में नहा लेता है, जिससे वातावरण बिल्कुल जादुई बन जाता है।

    सेंटोरिनी, ग्रीस

    ग्रीस का सेंटोरिनी शहर एजियन सागर और सनसेट का बेहद खूबसूरत नजारा देखने का मौका देता है। यह सूर्यास्त का रंग गुलाबी से लेकर नारंगी और बैंगनी तक हो सकता है। साथ ही पानी पर पड़ती रोशनी इसे और भी खूबसूरत बना देती है।

    अंगकोर वाट, कंबोडिया

    अंगकोर वाट में स्थित प्राचीन मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। यहां सूर्यास्त देखने का अपना अलग ही मजा है। डूबता हुआ सूरज मंदिरों को सुनहरी चमक से नहला देता है, जिससे यहां का वातावरण बिल्कुल जादुई हो जाता है।

    ग्रांड कैन्यन, यूएसए

    ग्रांड कैन्यन संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, और इसके लोकप्रिय होने के कई अच्छे कारण से भी हैं। यहां से सनसेट का नजारा आपको एक अलग ही खूबसूरती का अनुभव कराएगा। सूर्यास्त का रंग लाल से लेकर नारंगी और बैंगनी तक हो सकता है। और घाटी के किनारे से सनसेट का नजारा और भी लुभावना लगता है।

    ला जोला, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

    ला जोला कैलिफोर्निया में एक सुंदर समुद्र किनारे स्थित एक खूबसूरत शहर है, जो अपने मन मोह लेने वाले सूर्यास्त के लिए जाना जाता है। ला जोला कोव की चट्टानें सूर्यास्त के लिए एक परफेक्ट जगह प्रदान करती हैं।

    माचू पिचू, पेरू

    माचू पिचू पेरू का एक प्राचीन इंका शहर है, जो एंडीज पर्वत की ऊंचाई पर स्थित है। यह शहर पहाड़ों और हरी-भरी वनस्पतियों से घिरा हुआ है और सूर्यास्त में सम बेहद खूबसूरत लगता है। यहां सूर्यास्त का रंग लाल से लेकर नारंगी और बैंगनी तक हो सकता है। माचू पिचू के सूर्यास्त देखना कभी न भूलने वाला एक पल है।

    Picture Courtesy: Freepik