Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maldives Tourist Destinations: बैचलरेट, हनीमून से लेकर दोस्तों के साथ मस्ती तक, हर एक के लिए बेस्ट है मालदीव्स

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 12:59 PM (IST)

    Maldives Tourist Destinations मालदीव्स एक ऐसी खूबसूरत जगह है जिसे देखने का सपना लगभग हर घुमक्कड़ का होता है। यहां पहुंचकर आपको एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास होता है। ज्यादातर लोगों को लगता है ये जगह हनीमून कपल्स के लिए है लेकिन आप यहां दोस्तों या अकेले आकर भी फुल एन्जॉय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मालदीव्स में घूमने वाली जगहों के बारे में।

    Hero Image
    Maldives Tourist Destinations: मालदीव्स में घूमने वाली जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Maldives Tourist Destinations: छुट्टियां मनाने के लिहाज से मालदीव दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यह कई लोगों का ड्रीम डेस्टिनेशन भी है। दुनिया भर से लोग यहां हनीमून मनाने, बैचलरेट सेलिब्रेट करने, हॉलिडे एन्जॉय करने तो वहीं कुछ बस यहां की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने आते हैं। यहां साल के बारहों महीने टूरिस्ट्स की भीड़ देखी जा सकती है, तो क्या चीज़ें इन जगह को बनाती हैं खास, आइए जानते हैः-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालदीव में देखने के लिए क्या है खास?

    माले सिटी

    दुनिया की सबसे छोटी राजधानी में से एक माले अपनी प्राचीन मस्जिद और रंगीन इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें और पेड़, आईलैंड का नीला पानी हर किसी को अपनी ओर खींच लाता है। यहां एक आर्टिफिशियल बीच और ओल्ड फ्राइडे मस्जिद भी है। यह मस्जिद अपने शानदार आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है।

    अद्दू शहर

    अद्दू शहर मालदीव के दक्षिणी माले में स्थित है। माले के बाद ये सबसे बड़ा शहर है। यह आईलैंड हार्ट के शेप जैसा है, इसलिए आसमान से इसका नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है। ये छोटे-छोटे द्वीपों का एक खंड है। यहां का साफ नीला आकाश और चारों ओर फैले नारियल के पेड़ शहर को और ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करते हैं।

    माफुशी द्वीप

    मालदीव में तकरीबन 100 से ज्यादा आईलैंड हैं, जिनमें से एक माफुशी द्वीप भी है। जो पर्यटकों के बीच बहुत ज्यादा मशहूर है। अगर कहें कि यह पर्यटकों की पहली पसंद है तो गलत नहीं होगा। इसका कारण इस दीप की खूबसूरती और यहां मौजूद सुविधाएं हैं। माफुशी द्वीप मालदीव के बाकी आईलैंड्स की तुलना में काफी सस्ता है। यहां आप अपने बजट के अनुसार स्टे की प्लानिंग कर सकते हैं। 

    ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद

    ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद मालदीव में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में मशहूर है। इस मस्जिद में तकरीबन 5000 से भी ज्यादा लोग नमाज़ पढ़ सकते हैं। यही वजह है कि इसे मालदीव की सबसे बड़ी मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है। ये मस्जिद पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बनी है और इसके मुख्य चौक के ऊपरी हिस्से पर विशाल सोने का गुंबद भी है।

    फुलधू द्वीप

    बा एटोल में स्थित फुलधू आईलैंड टूरिस्ट की नजरों से दूर शांत आईलैंड है। शांत समुद्री हवा, ताड़ के पेड़ और सफेद रेत हनीमून कपल्स को यहां खींच लाते हैं। यहां पर्यटक की कम ही भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन रंगीन मछलियों, कछुओं और डॉल्फिन से समुद्र भरा पड़ा है। इसके अलावा शानदार सनसेट का नज़ारा तो आपका मन ही मोह लेगा इसकी गारंटी है। 

    वाधू आइलैंड

    इस आइलैंड को जो सबसे ज्यादा खास बनाता है वह है इसके समुद्र का पानी, जो रात के समय नीला दिखाई देता है। प्राकृतिक रूप से चमकते समुद्र तटों के बारे में कहा जाता है कि इसमें बहुत से समुद्री जानवर हैं जो प्रकाश पैदा करते हैं और समुद्र रात में चमकने लगता है।

    व्हेल पनडुब्बी

    यह भी मालदीव की राजधानी माले में ही है। पानी के अंदर जीवों के बारे में अनुभव कराने के लिए सबसे अच्छी चीज़ है। यह पनडुब्बी आपको 45 मिनट के लिए पानी में लेकर जाएगी और समुद्र के नीचे के जीवन से आपको रूबरू कराएगी। यहां आपको रंग- बिरंगे मूंगे और खूबसूरत प्रजातियां देखने को मिलेंगी। रीफ फिश, ब्लू या येलो स्ट्राइप्स स्निपर, येलो बॉक्स फिश, लायन फिश, और टर्टल आपको पानी के अंदर बहते नजर आएंगे।

    क्यों जाए मालदीव?

    चमचमाता नीले रंग का पानी, चारों ओर फैली सफेद रेत की चादर, बीच के किनारे बने खूबसूरत कॉटेजेस और सन राइज से लेकर सनसेट का शानदार नज़ारा। ये सब कुछ ऐसा है जिसे निहारते हुए आंखें कभी नहीं थकती हैं।

    वैसे तो यहां ज्यादातर लोग सुकून से वेकेशन एन्जॉय करने के लिए आते हैं, लेकिन एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी ये जगह जन्नत से कम नहीं। यहां के साफ पानी में स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग करने का एक्सपीरियंस ही अलग होता है। मालदीव्स की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं यहां के रिजॉर्ट्स। पानी के ऊपर बने विला और रिजॉर्ट्स मालदीव्स के खास अट्रैक्शन्स में शामिल हैं, तो अगर आप इस खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो एक बार आपको यहां जरूर जाना चाहिए। 

    कब जाएं?

    मालदीव घूमने की बात करें, तो यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी प्लान कर सकते हैं, लेकिन वैसे इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक का महीने बेस्ट माना जाता है। दिसंबर से मार्च तक मालदीव में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। 

    वहीं मालदीव में मानसून का मौसम अप्रैल से शुरू होता है और अक्टूबर तक रहता है। इस दौरान वहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, तो आप अपने बजट, मौसम और छुट्टियों के हिसाब से मालदीव घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    (Mr. Alapati Krishna Mohan, MD, Southern Travels से बातचीत पर आधारित)

    Pic credit- freepik

    comedy show banner