Monsoon Travel Destinations: भीड़ और शोर से दूर ऐसे हिल स्टेशन्स, जहां मानसून में बिखर जाती है अलग ही खूबसूरती
Monsoon Travel Destinations मानसून में जब ज्यादातर हिल स्टेशन्स पर जाना खतरे से खाली नहींं होता वहीं कुछ जगहों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है और सोने प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Travel Destinations: मानसून में हिल स्टेशन्स की सैर अवॉयड करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यहां पल-पल बदलते मौसम के चलते सफर के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ रहने वालों का उत्तराखंड और हिमाचल ही फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन है। यहां की ज्यादातर जगहें लगभग हर मौसम में हपर्यटकों से भरी रहती हैं। जिस वजह से कई बार आप उस तरह का एन्जॉय नहीं कर पाते, जैसा आपने प्लान किया होता है। क्या आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ ही शांत भी हो, तो भारत में और भी कई हिल स्टेशन्स हैं, जहां मानसून के दौरान तो एक अलग ही खूबसूरती बिखर जाती है और पर्यटकों को भीड़ भी नहीं देखने को मिलती, तो क्यों न इस बार इन जगहों की सैर का बनाएं प्लान, जो बना सकते हैं आपकी इस ट्रिप को यादगार।
1. तवांग, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश नार्थ ईस्ट की एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां आकर आप अपने वेकेशन को बेहद यादगार बना सकते हैं। तवांग यहां की बहुत ही पॉपुलर जगह है, लेकिन फिर भी यहां आपको पर्यटकों की उतनी भीड़ देखने को नहीं मिलती। तवांग तिब्बत और भूटान की सीमा पर स्थित है। चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और बौद्ध मठ यहां के मुख्य आकर्षण हैं।
2. यरकौड, तमिलनाडु
तमिलनाडु आने वाले ज्यादातर लोग ऊटी और कोडाइकनाल का रूख करते हैं जिस वजह से यहां उतनी भीड़ देखने को नहीं मिलती है। यरकौड अपने शानदार मौसम और विशाल कॉफी बागानों के लिए जाना जाता है। यहां आएं तो सर्वरायण मंदिर जरूर देखने जाएं, जो बहुत ही मशहूर पर्यटन स्थल है।
3. पेलिंग, सिक्किम
बर्फ़ से ढंके हुए पहाड़ और पहाड़ों की चोटियों से दिखने वाले मनोरम दृश्य इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इस शहर से कंचनजंघा का शानदार नजारा दिखता है। यहां आप अगस्त के महीने में जाने का प्लान करें क्योंकि उस दौरान यहां हर साल मनाए जाने वाले कंचनजंघा त्योहार का मजा ले सकते हैं। सिंगशोरे ब्रिज, छांगे वॉटरफॉल और खेचुपेरी झील यहां को देखना मिस न करें।
4. हाफलोंग, असम
हाफलोंग असम का एकलौता हिल स्टेशन है। जहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, पहाड़ और झरने आपके ट्रिप को बना देंगे मजेदार। इस जगह को पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। अगर आप असम की संस्कृति को करीब से देखना-जानना चाहते हैं, तो हाफलोंग आने का प्लान बनाएं।
5. कुनूर, तमिलनाडु
कुन्नूर पश्चिमी घाट का दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। जो चाय के बागानों के साथ और कई आकर्षणों के लिए जाना जाता। है। वैसे तो यह जगह गर्मियों में घूमने केे लिए बेस्ट है, लेकिन मानसून के दौरान भी यहां का नजारा देखने लायक होता है। यह दक्षिण भारत के सबसे अच्छा ट्रैकिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है।
Pic credit- freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।