Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस में दिखती है भारतीय कल्चर की झलक, दुनिया भर में मशहूर हैं ये टूरिस्ट स्पोर्ट

    By Pratima JaiswalEdited By:
    Updated: Mon, 21 May 2018 04:41 PM (IST)

    मुस्लिम और क्रिश्चन समुदाय का मेलजोल देखना हो, तो कजान एक परफेक्ट जगह है।

    रूस में दिखती है भारतीय कल्चर की झलक, दुनिया भर में मशहूर हैं ये टूरिस्ट स्पोर्ट

    ‘मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिशतानी। सर पे लाल टोपी रूसी , फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’

    राज कपूर का एक सदाबहार गाना आज भी कहीं न कहीं सुनने को मिल ही जाता है। राजकपूर के इस गाने जैसा ही कुछ कनेक्शन रूस के साथ है। बात करें, यहां के कल्चर की, तो रूस में बहुत से लोग भारतीय परिधानों और यहां के गानों, फिल्मों में दिलचस्पी रखता है। वहीं रूस में कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जो भारतीय व्यजंनों को स्पेशल डिश में शामिल करते हैं। आइए, जानते हैं यहां के खूबसूरत टूरिस्ट स्पोर्ट। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोस्को 

    आर्ट और कल्चर के दीवानों के लिए मोस्को सबसे बेहतरीन जगह है। रूस की राजधानी मोस्को में खाने-पीने के कई ऑप्शन है। 

    सेंट पीटरबर्ग 

    रूस का ऐतिहासिक केंद्र सेंट पीटरबर्ग को कहा जाता है। यहां पर आपको हरमिटेज म्यूजियम समेत कई ऐतिहासिक इमारतें मिलेंगी। सेंट पीटरबर्ग को ‘वाइट नाइट’ सिटी भी कहा जाता है। यहां रात के वक्त चमक-दमक के बीच कई फेस्टिवल होते हैं। 

    किझी आइलैंड 

     

    रूस का दिल किझी आइलैंड, जहां पर प्रकृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। आपको यहां पर रूस की सबसे पुरानी लकड़ी की चर्च मिलेगी। साथ ही यहां पर वुडन आर्ट से जुड़ी हुई कई चीजें मिलेगी। 

    कजान 

    मुस्लिम और क्रिश्चन समुदाय का मेलजोल देखना हो, तो कजान एक परफेक्ट जगह है। यहां पर चर्च और मस्जिद देखने को मिलेंगे। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज के तौर पर लिस्ट में शामिल किया हुआ है। 

    द गोल्डन रिंग 

    प्याज के गुंबद आकार की बनी चर्च, पुराने गांव देखने को मिलेंगे। ये जगह बहुत ही शांत हैं। आपको यहां नेचर से जुड़ी हुई कई खूबसूरत चीजें देखने को मिलेगी। 

    बैकल लेक

    अगर आपको झील पसंद है, तो आप रूस की बेकल झील जरूर देख सकते हैं। दुनिया के 20 प्रतिशत हिस्से का साफ पानी इस झील में है। करीब 25 मिलियन साल पुरानी ये झील विशाल पहाड़ों से ढ़की हुई है।