Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    April Travel Destination: अप्रैल में नागालैंड की खूबसूरत जोखू वैली है एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 11:35 AM (IST)

    April Travel Destination अप्रैल माह में कहां जाएं इसकी चल रही है प्लानिंग लेकिन डेस्टिनेशन्स को लेकर हैं कनफ्यूज़ तो नागालैंड की जोखू वैली का बना सकते हैं प्लान। जहां का सफर बना देगा आपके ट्रिप के हर एक लम्हे को यादगार।

    Hero Image
    April Travel Destination: अप्रैल माह में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। April Travel Destination: जोखू घाटी नागालैण्ड और मणिपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में फैली यह एक बेहद खूबसूरत घाटी है। यह घाटी कोहिमा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। लेकिन काफी दूर होने की वजह से यहां कम ही लोग आते हैं। ऊंचे-नीचे हरे-भरे पहाड़, नीला आसमान और बीच में साफ-सुथरी नदी इस जगह की खूबसूरती दोगुना करने का काम करती है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर इस घाटी में एडवेंचर करने का मौका भी मिलेगा। जोखू वैली अपनी नेचुरल ब्यूटी और जैव विविधता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोखू वैली का आकर्षण

    ये घाटी नागालैंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जोखू वैली में फैले लिली के फूल भारत के किसी और हिस्से में आपको नहीं मिलेंगे लेकिन इसके लिए आपको मॉनसून में यहां आने की प्लानिंग करनी पडेगी। जोखू घाटी में फैले इन फूलों का दीदार करने के लिए लगभग डेढ़ घंटे की ट्रैकिंग करनी पड़ती है। तब आपको इस घाटी की खूबसूरती झलक देखने को मिलती है। यहां आने वाले ज्यादातर लोग इन फूलों की खूबसूरती को करीब से निहारने के लिए ही आते हैं। 

    जोखू घाटी उत्तर-पूर्व के सबसे पॉपुलर ट्रैकिंग वाली जगहों में से एक है। कहा जाता है कि नागालैंड के विस्वेमा गांव की पहाड़ियों से होते हुए इस घाटी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। नेचर लवर्स के साथ ही बर्ड्स वाचर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। जोखू घाटी का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है और तभी आप यहां के नजारों को करीब से देख पाएंगे।

    कैसे पहुंचे जोखू वैली?

    यहां तक पहुंचने का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन दीमापुर रेलवे स्टेशन है।

    यहां का नजदीकी हवाई अड्डा दीमापुर में ही स्थित है। यहां से वैली तक पहुंचने के लिए टैक्सी, बस या कैब ले सकते हैं।

    इसके अलावा आप दार्जिलिंग या कोलकाता से होते हुए भी यहां घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

    Pic credit- freepik