विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समुद्र के नीचे बना है 5000 साल पुराना मंदिर, जहां स्कूबा डाइविंग करने आते हैं टूरिस्ट

By Pratima JaiswalEdited By:
Published: Wed, 21 Mar 2018 05:12 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 06:43 PM (IST)

भगवान विष्णु के अलावा यहां भगवान शिव की मूर्ति भी बेहद खूबसूरत है. भगवान विष्णु और शिव के अलावा यहां ओर भी बहुत सी मूर्तियां हैं.

समुद्र के नीचे बना है 5000 साल पुराना मंदिर, जहां स्कूबा डाइविंग करने आते हैं टूरिस्ट
समुद्र के नीचे बना है 5000 साल पुराना मंदिर, जहां स्कूबा डाइविंग करने आते हैं टूरिस्ट

अगर आपको भी समुद्र के अंदर की दुनिया को देखने की दिलचस्पी है, तो आप स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं. लेकिन स्कूबा डाइविंग के लिए आपको ऐसी जगह चुननी चाहिए, जहां समुद्र के अंदर की अनोखी दुनिया भी देखने को मिल सके. आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंडोनेशिया की अनोखी दुनिया के बारे में, जहां आपको समुद्र के अंदर 5000 साल पुराना मंदिर मिलेगा. 

जलमग्न हो गई थी द्वारिका नगरी! 

इंडोनेशिया के समुद्र के नीचे बना यह मंदिर काफी साल पुराना हैं. यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसमें स्थित विष्णु की मूर्ति लगभग 5000 हजार साल पुरानी है. समुद्र में डाइविंग या स्विमिंग करते समय इस मंदिर को देखने के लिए जरूर आते है.

समुद्र के नीचे स्थित यह मंदिर देखने में खंडहर जैसा लगता है. लोगों का मानना है कि यह द्वारिका नगरी हो सकती है, क्योंकि द्वारिका नगरी समुद्री तट के किनारे बसी हुई थी और कुछ समय बाद वह नगरी समुद्र में विलीन हो गई थी.

भगवान विष्णु के अलावा यहां भगवान शिव की मूर्ति भी बेहद खूबसूरत है. भगवान विष्णु और शिव के अलावा यहां ओर भी बहुत सी मूर्तियां है, जोकि पुराने समय में होने वाली पूजा को दर्शाती हैं. हिंदू भगवान के अलावा यहां पर बुद्ध भगवान की भी बड़ी-बड़ी मूर्तियां है. अगर आप भी इस अनोखी नगरी की सैर करना चाहते हैं तो आज ही स्विमिंग सीख लें.

कैसे पहुंचे

सबसे करीबी एयरपोर्ट डेनपासर है. जो कि बाली में है. इसके अलावा सोइकामो हट्टा जकार्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. जहां पहुंचकर आप टैक्सी और दूसरे यातायात माध्यमों से यहां पहुंच सकते हैं. 

कब जाएं

अप्रैल से अक्टूबर 

क्या देखें

जर्काता, योगकार्ता, माउंट बटूर वोल्कैनो, लेक मनिनजाहू, कोमोडो आइसलैंड  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।