विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश घूमना है लेकिन बजट सिर्फ 50 हजार? ये देश हैं भारतीयों के लिए सबसे किफायती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Mon, 05 Oct 2026 10:42 AM (IST)

कुछ किफायती देशों का चुनाव करके 50 हजार रुपये के बजट में भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जा सकती है।

50 हजार के बजट में विदेशों में करें यात्रा (Image Source: AI Generated)

50 हजार के बजट में विदेशों में करें यात्रा (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करना आज के समय में हर किसी का सपना होता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को लगता है कि विदेश घूमना बहुत महंगा होता है। जबकि अगर सही प्लानिंग, सस्ती फ्लाइट, बजट होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए, तो आप लगभग 50 हजार रुपए के बजट में भी विदेश यात्रा कर सकते हैं। 

कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां भारतीय रुपये की वैल्यू अच्छी है और वहां रहना-खाना भी काफी सस्ता पड़ता है।तो आइए जानते हैं कुछ किफायती अंतरराष्ट्रीय जगहों के बारे में, जहां आप कम बजट में भी घूम सकते हैं

नेपाल

नेपाल भारतीयों के लिए सबसे सस्ती विदेश यात्रा में से एक है। यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। आप बस या ट्रेन से भी जा सकते हैं, जिससे खर्च और कम हो जाता है। काठमांडू, पोखरा और पशुपतिनाथ मंदिर यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

भूटान

भूटान एक बहुत ही शांत, साफ और प्राकृतिक सुंदरता से भरा देश है। यहां के मठ, पहाड़ और खूबसूरत नजारे आपको मानसिक शांति देते हैं। यहां यात्रा करना काफी आसान और सस्ता है।

श्रीलंका

श्रीलंका अपने समुद्री तट, चाय बागान और ऐतिहासिक जगहों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप पहले से फ्लाइट बुक कर लें, तो 4–5 दिन की यात्रा पचास हजार रुपए में हो सकती है।

थाईलैंड

थाईलैंड बजट ट्रैवलर्स की पहली पसंद है। बैंकॉक और पटाया में सस्ते होटल, स्ट्रीट फूड और शॉपिंग मार्केट्स मिल जाते हैं, जिससे कम बजट में ट्रिप हो सकती है।

वियतनाम

वियतनाम बहुत सस्ता और खूबसूरत देश है। यहां का खाना, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट काफी किफायती है। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी घूमने के लिए बेस्ट जगहें हैं।

मलेशिया

मलेशिया का कुआलालंपुर और लंगकावी बहुत सुंदर जगहें हैं। यहां मेट्रो और बस से सस्ते में घूम सकते हैं और यहां इंडियन फूड्स भी आसानी से मिल जाते हैं।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया का बाली द्वीप बहुत फेमस है। यहां आप स्कूटर किराए पर लेकर सस्ते में घूम सकते हैं। बीच, मंदिर और प्राकृतिक सुंदरता यहां की खासियत है।

खास टिप्स 

  • 2–3 महीने पहले फ्लाइट बुक करें

  • ऑफ-सीजन में यात्रा करें

  • अपनी बजट वाले होटल में रुकें

  • लोकल स्ट्रीट फूड खाएं

  • लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें

  • ज्यादा शॉपिंग से बचें

  • ग्रुप में ट्रैवल करें