Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Tourist Spots: भारत की ऐसी 5 जगह जो रात में दिखती हैं और भी ज्यादा खूबसूरत!

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Apr 2022 08:40 AM (IST)

    Indian Tourist Spots भारत की प्राकृतिक सूदंरत को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते है। यहां कई पर्यटन स्थल है जो न केवल दिन में देखने में सुंदर है बल्कि रात में उनकी खूबसूरती ओर भी बढ़ जाती है।

    Hero Image
    Indian Tourist Spots: भारत की ऐसी जगहें जो रात में दिखती हैं ज्यादा खूबसूरत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Indian Tourist Spots: भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता और दार्शनिक स्थल देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। यूं तो भारत में घूमने के लिए कई जगह हैं लेकिन कई पर्यटक स्थल ऐसे भी हैं जिनकी खूबसूरती दिन के मुताबिक रात के अंधेरे में ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप भी इन जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं तो रात के समय जरूर जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर की पौड़ी, हरिद्वार

    उत्तराखंड में कई खूबसूरत जगह हैं। यहां पहाड़, नदी, झरने और कई धार्मिक स्थल हैं। वैसे तो यहां घूमने के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे लेकिन हरिद्वार की हर की पौड़ी का रात का दृश्य हर कोई देखना चाहता है। अगर हरिद्वार जाएं तो रात के समय हर की पौड़ी की गंगा आरती और जगमगाते दिये जरूर देखें। ये नजारा बेहद खूबसूरत होता है।

    गोल्डन टेम्पल

    आध्यात्मिक दृष्टि से गोल्डन टेम्पल का अपना एक अलग ही महत्व है। अमृतसर का यह गुरुद्वारा भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यूं तो यह दिन के समय में भी बेहद सुंदर लगता है, लेकिन सूर्यास्त के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह स्थान बेहद ही शांत और पवित्र है। अगर आप रात में इस स्वर्ण मंदिर में जाते हैं तो यह एक बेहद ही खूबसूरत दिखता है।

    विक्टोरिया मेमोरियल

    कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल एक लैंडमार्क है, जो ऐतिहासिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा यह संगमरमर का स्मारक कोलकाता के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। विक्टोरिया मेमोरियल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जैसे ही कोलकाता में रात होती है, यह इमारत पूरी तरह से बदल जाती है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है।

    ताजमहल, आगरा

    आगरा में बने खूबसूरत ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में जगह मिली है। जितना खूबसूरत यह दिन में दिखता है, चांदनी रात में उतना ही आकर्षक लगता है। यह एक ऐसा स्मारक है, जिस पर चांद की रोशनी जब अपनी छटा बिखेरती है, तो आपको धरती पर ही स्वर्ग का अहसास होता है।

    मरीन ड्राइव, मुंबई

    मुंबई में स्थित मरीन ड्राइव क्वीन्स नेकलेस के नाम से मशहूर है। लोग मरीन ड्राइव पर रात में घूमना पसंद करते हैं। रात के समय मरीन ड्राइव की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

    Picture courtesy: freepik