Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात की 5 ऐतिहासिक जगहें, जो हर भारतीय को एक बार जरूर घूमनी चाहिए

    By abhishek.tiwariEdited By:
    Updated: Thu, 21 Sep 2017 05:28 PM (IST)

    जापानी पीएम अपने गुजरात दौरे के दौरान कई ऐतिहासिक जगहों पर गए। सैय्यद मस्‍जिद के अलावा ये जगहें गुजरात को बनाती हैं खास..

    गुजरात की 5 ऐतिहासिक जगहें, जो हर भारतीय को एक बार जरूर घूमनी चाहिए

    1. सीदी सैय्यद मस्‍जिद :

    अहमदाबाद में बनी सीदी सैय्यद मस्‍जिद भारतीय-अरबी नक्‍काशी का बेजोड़ नमूना है। खासतौर से इसकी खिड़कियों की डिजाइन पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। पश्‍चिम की ओर एक खूबसूरत कलाकारी का नमूना देखने को मिलता है। खिड़की की जालियों में पत्‍थर से नक्‍काशी और खुदाई करके पेड़ बनाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2. लोथल :

    लोथल प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है। लगभग 2400 ईसापूर्व पुराना यह शहर भारत के राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है और इसकी खोज सन 1954 में हुई थी। यह  अहमदाबाद ज़िले में 'भोगावा नदी' के किनारे 'सरगवाला' नामक ग्राम के समीप स्थित है।

    3. रानी की वाव :

    रानी की वाव भारत के गुजरात राज्य में स्‍थित है। साल 2014 में इसे यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया। वाव के खंभे सोलंकी वंश के बने हैं जबकि इसकी वास्तुकला आपको मंत्रमुग्‍ध कर देती है। वाव की दीवारों पर भगवान राम के विभिन्‍न रूपों की छवि देखने को मिलती है, यह अपने आप में काफी रोचक है।

    4. धोलावीरा :

    गुजरात में कच्छ प्रदेश में एक जगह है, उसका नाम है धोलावीरा। यह एक प्राचीन नगर बताया जाता है जो फिलहाल अब खंडहर में बदल चुका है। यहां करीब 50,000 लोग रहा करते थे। साल 1960 में जब पहली बार यहां खुदाई की गई, तब जमीन से निकले अवशेषों से नए-नए राज उजागर होते गए। 

    5. साबरमती आश्रम :

    गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्‍थित साबरमती आश्रम काफी मशहूर है। साबरमती नदी के किनारे स्‍थित इस आश्रम को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इस आश्रम की स्‍थापना महात्‍मा गांधी ने की थी। पहले यह अहमदाबाद के कोचरब में हुआ करता था। बाद में इसे साबरमती नदी के किनारे शिफ्ट कर दिया।