Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh Famous Places: ये हैं चंडीगढ़ के 5 फेमस पर्यटन स्थल, आपने देखे क्या?

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 02 May 2023 08:00 AM (IST)

    Chandigarh Famous Places आप यहां वाटर स्कीइंग फिशिंग और बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सुखना झील चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप चंडीगढ़ घूमने जाए तो इन फेमस जगहों का जरूर दीदार करें।

    Hero Image
    Chandigarh Famous Places: ये हैं चंडीगढ़ के 5 फेमस पर्यटन स्थल, आपने देखे क्या?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chandigarh Famous Places: चंडीगढ़ में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत जगहें हैं। यह शहर आपको पंजाब और उत्तर भारत के लोगों की कला, संस्कृति और जीवन शैली से परिचित कराता है। हर साल यहां पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। चंडीगढ़ में सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक रॉक गार्डेन और संग्राहलय है। अगर आप भी चंडीगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो  आइए यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाकिर हुसैन रोज गार्डेन

    गुलाबों से भरा यह खूबसूरत गार्डेन 30 एकड़ में फैला हुआ है । इस बगीचे का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकीर हुसैन के नाम पर रखा गया है। इस गार्डन में अद्भुत वास्तुकला है जो फूलों की सुंदरता को दर्शाता है।

    इस गार्डेन की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां 1500 से अधिक प्रकार की गुलाब की किस्में हैं, जो यहां लगाई जाती हैं। अगर आप हनीमून या रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ के जाकिर हुसैन रोज गार्डेन घूमने जरूर जाएं।

    इस्कोन टेम्पल

    वैसे तो देशभर में कई इस्कोन टेम्पल हैं, लेकिन चंड़ीगढ़ में मौजूद इस्कोन टेम्पल की बात ही अलग है। यह मंदिर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस्कोन टेम्पल चंडीगढ़ के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। हर दिन यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस्कॉन मंदिर चंडीगढ़ में देखने के लिए एक शानदार जगह है।

    सुखना लेक

    सुखना लेक लगभग 3 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है और यह एक ऐसी जगह है, जहां कई प्रवासी पक्षी आते हैं। आप यहां सारस और साइबेरियन बतख को भी देख सकते हैं । अगर आप बर्ड्स लवर या फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन जगह है।

    आप यहां वाटर स्कीइंग, फिशिंग और बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सुखना झील चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है ।

    रॉक गार्डेन

    रॉक गार्डन चंडीगढ़ के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप कला प्रेमी हैं, तो यहां आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिससे आप काफी आकर्षित होंगे। अगर आप अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने चंडीगढ़ जा रहे हैं, तो आपके लिए रॉक गार्डन एक बेहतरीन जगह है।

    टैरेसर्ड गार्डन

    अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह गार्डेन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।