Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए बेस्ट हैं मुंबई के आसपास ये 5 जगहें

    मुंबई के आसपास ऐसी कई दिल खुश कर देने वाली जगह हैं कि आपको कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं है। महाराष्ट्र कई खूबसूरत नज़ारों से भरा राज्य है जहां लाजवाब बीच और एंडवेंचर हॉलीडे पर जाया जा सकता है।

    By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Wed, 15 Dec 2021 02:36 PM (IST)
    Hero Image
    क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए बेस्ट हैं मुंबई के आसपास ये 5 जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। इस छुट्टियों के सीज़न में मुंबई के आसपास साल के ख़त्म होने का जश्न मनाएं और साल 2022 का स्वागत करें। मुंबई के आसपास ऐसी कई दिल खुश कर देने वाली जगह हैं कि आपको कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं है। महाराष्ट्र कई खूबसूरत नज़ारों से भरा राज्य है, जहां लाजवाब बीच और एंडवेंचर हॉलीडे पर जाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Palatial Stays (@palatial_stays)

    अलीबाग़

    इस खूबसूरत तटीय शहर क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए एकदम सही है। मुंबई से यह जगह सिर्फ 2 घंटे दूर है। समुद्र के किनारे बैठ नज़ारों का मज़ा लेने के अलावा आप अलीबाग़ में स्थित 17वीं सदी के कोलाबा किले भी देखने जा सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ℙℝ𝔸𝕋𝔼𝔼𝕂 𝕊𝕌ℝ𝕍𝔼 ‌‌‌‍‍✨ (@prateeksurve)

    रत्नागिरि

    रत्नादुर्गा किला और आपके चारों ओर अरब सागर का नज़ारा आपके दिल को सुकून पहुंचाएगा। यह जगह बेहद आकर्षक है। यहां एक लाइटहाउस भी है जिसे 1867 में बनाया गया था। वेलस बीच पर भी जाया जा सकता है, जहां कछुओं के अंडे और बच्चे पैदा होते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Maharashtra Tourism Official (@maharashtratourismofficial)

    लोनावला

    मुंबई से सिर्फ डेढ़ घंटा दूर लोनावला आपके लिए क्रिसमस और नए साल को यादगार बना देगा। यह एक ऐसी जगह है जो प्रकृति द्वारा धन्य है। यह प्रकृति और आधुनिक सुविधाओं का एक संयोजन है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Maharashtra Tourism Official (@maharashtratourismofficial)

    महाबलेश्वर

    नए साल के पहले सूरज का स्वागत यहां महाबलेश्वर के विल्सन प्वाइंट पर करें। यह खूबसूरत शहर घने जंगलों से घिरा है, और छुट्टियों में समय बिताने के लिए परफेक्ट है। महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरीज़ के लिए मशहूर है। यहां का लिंगमाला फॉल्स देखना न भूलें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Om Prakash Jangid (@omprakashjangid70)

    गोवा

    गोवा भी महाराष्ट्र के पास ही है, नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा से बेहतर और कोई जगह हो नहीं सकती। साथ ही क्रिसमस के मौके पर गोवा के कई मशहूर चर्च भी जा सकते हैं। मज़ा दुगना करने के लिए, आप चाहें, तो मुंबई से गोवा तक की रोड ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।