Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिलेशनशिप में तालमेल बिठाने में दिक्कत पैदा कर सकती हैं ये सारी चीज़ें

    Updated: Sun, 18 Feb 2024 11:24 AM (IST)

    रिलेशनशिप में आने के बाद कई लोग बहुत खुश नजर आते हैं तो कई लोगों की शिकायतें ही कम नहीं होती। नए रिश्ते में ऐसी कई सारी चीज़ें होती हैं जिन्हें लेकर मतभेद होते रहते हैं लेकिन इनसे निपटना नामुमकिन नहीं होता। थोड़ी समझदारी से आप इन चैलेंजेस को आसानी से हैंडल कर सकते हैं और रिलेशनशिप में प्यार को बनाए रख सकते हैं।

    Hero Image
    आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती हैं ये सारी चीज़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नए-नए रिलेशनशिप में कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है खासतौर से अरेंज मैरिज में, जिस वजह से रिश्ते में तालमेल बिठाने में अच्छा-खासा वक्त लग जाता है। यंग जनरेशन में तो पेशेंस की और भी ज्यादा कमी होती है, वो इतना वक्त ही नहीं देते रिश्ते को समझने के लिए। न समझ आया, तो तुरंत अगले स्टेप यानी डाइवोर्स के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट बताते हैं हर एक रिश्ता कुछ खास तरह की चैलेंजेस से होकर गुजरता है, तो इससे घबराने, झल्लाने और स्ट्रेस में रहने के बजाय सॉल्यूशन के बारे में सोचना चाहिए। आज के लेख में हम इन्हीं चीज़ों के बारे में जानने वाले हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिलेशनशिप को प्रभावित करने वाली चीज़ें 

    1. लाइफस्टाइल अलग होना 

    रिलेशनशिप में होने वाले आधे से ज्यादा लड़ाई-झगड़े की वजह लाइफस्टाइल में अंतर होना है। सोने-उठने से लेकर खानपान, हाइजीन ये ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर बहसबाजी बहुत ही कॉमन है। किसी भी एक के अनहेल्दी लाइफस्टाइल का दूसरे पर भी असर पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस चीज़ से निपटा नहीं जा सकता। आपको पार्टनर की जिन चीज़ों से दिक्कत है उसे खुलकर बताएं और साथ ही उसके पीछे का लॉजिक भी समझाएं। लॉजिक के साथ की जाने वाली बातें अकसर आसानी से हल हो जाती हैं। 

    2. बातचीत की कमी 

    रिलेशनशिप में बातचीत की कमी दूसरी सबसे बड़ी वजह है जिसके चलते कपल्स के बीच तालमेल बिठाने में वक्त लग जाता है। कई बार लोग लड़ाई-झगड़े से बचने के लिए अपनी शिकायतों को मन में दबाकर बैठते हैं, लेकिन वो इस पर ध्यान नहीं देते कि जब तक सामने वाले को आप अपनी बात बताएंगे नहीं, उसका साल्यूशन कैसे निकलेगा। ये बात जान लें बातचीत से ही बात बनती है।

    3. कमिटमेंट की कमी 

    रिलेशनशिप में कमिटमेंट तीसरी सबसे जरूरी चीज़ हैं। अगर आप एक-दूसरे के प्रति कमिटेड नहीं हैं, तो क्या ही रिलेशनशिप को आगे बढ़ा पाएंगे। रिश्ते के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना बहुत जरूरी है।

    4. विश्वास की कमी

    विश्वास की कमी भी रिलेशनशिप में दिक्कतें पैदा कर सकती है। विश्वास की कमी से इन्सिक्योरिटी की समस्या देखने को मिलती है। पार्टनर का ओवर पजेसिव नेचर आपको कैद में होने का एहसास कराता है और ये सारी चीज़ें रिलेशनशिप में प्यार पैदा ही नहीं होने देती। शादी से पहले पार्टनर से उन चीज़ों के बारे में कोई प्रॉब्लम नहीं, जिससे आगे चलकर प्रॉब्लम हो सकती है।

    5. प्यार की कमी 

    ये तो जग जाहिर है अगर रिश्ते में प्यार ही नहीं होगा, तो रिलेशनशिप के आगे बढ़ने की गुंजाइश ही नहीं होती। पार्टनर के दिल में अपने लिए प्यार जगाने के लिए गिफ्ट या दूसरे तरह के सरप्राइज देने में वक्त न ज़ाया करें, बल्कि उनकी छोटी-छोटी बातों और जरूरतों का ख्याल रखकर भी दिल जीता जा सकता है। 

    ये भी पढ़ेंः- Divorce Causes: क्या आप भी रिलेशनशिप की इन चीज़ों को लेते हैं हल्के में, तो जान लें ये बन सकती हैं तलाक की वजह

    Pic credit- freepik