Move to Jagran APP

Extra Marital Affair: इन दिनों तेजी से बढ़ रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले, एक्सपर्ट से जानें इसके कारण

Extra Marital Affair इन दिनों लोगों के जीवन में कई सारे बदलाव होने लगे हैं। समय के अभाव के कारण अक्सर रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में अक्सर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले बढ़ने लगते हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने एक्सपर्ट बात की।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Mon, 29 May 2023 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 12:24 AM (IST)
Extra Marital Affair: इन दिनों तेजी से बढ़ रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले, एक्सपर्ट से जानें इसके कारण
देश में क्यों बढ़ते जा रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Extra Marital Affair: आज के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह मामले समाज के सभी वर्गों को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, लोग इस बात से पूरी तरह से वाकिफ हैं कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाल सकता है और समाज में आज भी इस चीज को स्वीकार नहीं किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के केसेस बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। ऐसा आखिर क्यों होता है और क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण, इस बारे में जानने के लिए हमने बात की साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा से-

prime article banner

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ये हैं बड़े कारण

देशभर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बढ़ने के पीछे कई कारण है। अपने परिवार और समाज के प्रेशर में आकर कुछ लोग शादी कर रहे हैं। हालांकि, एक उम्र का दायरा पार कर जाने के बाद, उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वह अपने लाइफ पार्टनर के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते और उसके बिना ही उन्होंने शादी कर ली है। एक समय के बाद कई लोग अपने निर्णय पर अफसोस भी करते हैं। ऐसे केसेस में, अगर वह किसी ऐसे शख्स से मिलते हैं, जो उनके जीवनसाथी से बेहतर हैं, तो यह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक बड़ा कारण बनता है।

कम उम्र में शादी हो जाना

कई लोग ऐसे होते हैं, जो कम उम्र में ही शादी के बंधन में बंध जाते हैं। ऐसा करके वह अपने पार्टनर के रूप में लाइफ में एक स्थिरता तो पा लेते हैं, लेकिन एक समय के बाद वह अपने रिश्तों में उत्सुकता और डेटिंग की कमी महसूस करते हैं। जिसकी वजह से कई बार इंसान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में इन्वॉल्व हो जाता है।

माता-पिता बनने के बाद आता है रिश्तों में बदलाव

जब शादीशुदा कपल माता-पिता बन जाता है, तो हर मायने से उनके रिश्तों में बदलाव आने लगता है। उनके एक साथ समय बिताना कम हो जाता है और अचानक ही एक ऐसा माहौल बन जाता है, जहां उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। कई ऐसी मां होती हैं, जो बच्चे के जन्म के बाद उन्हें अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करती हैं, जिसकी वजह से आदमी अकेला और इग्नोर महसूस करता है। ये भी एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप की एक बड़ी वजह बन सकता है, जिसके कारण वह अन्य किसी के साथ संबंध का विकल्प चुन लेते हैं।

भावनात्मक या यौन संबंधों में असंतोष

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का एक बड़ा कारण है भावनात्मक रूप से या फिर यौन संबंधों में जुड़ाव महसूस ना करना। यौन संबंधों की रूचि की कमी के कारण भी लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ बढ़ते जाते हैं।

बदलाव और चुनौतियां हैं बड़ा कारण

आज की जिंदगी में बदलाव और चुनौतियां भी इसका एक बड़ा कारण हैं। छोटी-छोटी चुनौतियां आने पर लोग एडजस्ट कर लेते हैं, लेकिन बड़ा चैलेंज जैसे नौकरी जाना, आर्थिक नुकसान, कोई गंभीर बीमारी, जिनको हैंडल करना मुश्किल होता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि, लोग अपने जीवनसाथी को छोड़कर किसी अन्य शख्स का समर्थन पाकर सहज महसूस करते हैं। ये भी एक वजह है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का कारण बनती है।

एक साथ समय बिताने में होती है मुश्किल

कई बार, ऐसा होता है, जब एक शादीशुदा कपल के इंटरेस्ट और आदतें एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसे में एक-दूसरे के साथ उन्हें समय बिताने में मुश्किल होती है। वह ऐसे इंसान को ढूंढने में लग जाते हैं, जिनके इंटरेस्ट और आदतें उनकी जैसी हों, या उन्हें पसंद हो। इस कारण नए-नए तरह के लोगों से मिलते हैं। इस वजह से भी कभी-कभी ये लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ बढ़ जाते हैं।

इमोशनल अटैचमेंट कमी है एक कारण

इमोशनल कनेक्शन शादीशुदा जिंदगी को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। हालांकि, इसके लिए काफी काम, बातचीत, केयर आपको दिखाने की जरूरत होती है। समय की कमी के कारण और खुलकर बातचीत न कर सकने की वजह से कपल एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से दूर हो जाते हैं। अगर आपका पार्टनर किसी और के साथ है, तो वह भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की एक बड़ी वजह बन सकती हैं।

रिश्ते में बोरियत भी एक कारण

रिश्ते में बोरियत भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का कारण बन सकती है। इसके अलावा कभी-कभी एक कपल के जीवन में प्रायोरिटीज भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में कई बार एक जैसी प्राथमिकताओं वाले लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ने की वजह से भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकते हैं।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK