Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Parenting Tips: बच्चे को जरूर सिखाएं अंडरगारमेंट्स रूल ताकि न हो किसी अब्यूज का शिकार

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 02:12 PM (IST)

    Parenting Tips आजकल बिजी लाइफस्टाइल में पेरेंट्स बच्चों को कम ही समय दे पाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बच्चों के साथ कुछ गलत भी होता है तो वे अपने पेरेंट्स से शेयर नहीं कर पाते लेकिन आपको अपने बच्चे की हर एक्टिविटी पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें बचपन से ही गुड टच और बैड टच के बारे में बताना जरूरी है।

    Hero Image
    Parenting Tips: अपने बच्चे को जरूर सिखाएं अंडरगारमेंट्स रूल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: बच्चों को हम बचपन से सही और गलत का फर्क समझाते हैं। उसी तरह हमें बच्चों को गुड टच और बैड टच भी समझाना चाहिए। आजकल बच्चों के खिलाफ लगातार क्राइम बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को 4-5 साल की उम्र से ही गुड टच और बैड टच के बारे में समझाएं। कई बार ऐसा होता है कि बच्चों को लाड़ करते हैं और उन्हें अपने साथ ले जाते हैं। इस दौरान हमें पता नहीं होता कि कौन बच्चे के बारे में कैसे विचार रखता है। कई बार बच्चे किसी गलत काम का शिकार हो रहे होते हैं, लेकिन वह अपने पेरेंट्स से बता नहीं पाते हैं। इसके लिए बच्चों को अंडरगार्मेंट या स्विमसूट रूल्स (Undergarment Rules) बताना बहुत जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है अंडरवियर या स्विमसूट रूल्स?

    अंडरवियर नियम बच्चे के पेरेंट्स उन्हें सिखा सकते हैं। उन्हें ये सिखाएं कि उनके शरीर के जो हिस्से स्विमसूट या अंडरगारमेंट्स से कवर होते हैं वे उनके प्राइवेट पार्ट्स हैं। इन्हें उनके और उनके पेरेंट्स के अलावा कोई छू नहीं सकता है। बच्चों को समझाएं कि अगर कोई ऐसा करता है तो फौरन उन्हें अपने पेरेंट्स को आकर बताएं। किसी व्यक्ति द्वारा गले लगाना, किस करना अगर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है, तो न बोलना सिखाएं।

    इसके लिए आपको शुरुआत खुद से ही करनी होगी। आप जब भी बच्चे को किस करें या हग करें, तो उससे पूछे कि क्या आप उन्हें किस कर सकते हैं। इस तरह से उन्हें इन चीजों की आदत होगी जो आगे चल कर उनके लिए फायदेमंद साबित होगी। साथ ही अगर कोई रिश्तेदार या अन्य कोई व्यक्ति आपके घर आते हैं, तो बच्चों को जबरदस्ती उन्हें हग या किस करने के लिए मजबूर न करें। उन्हें नमस्ते करना सिखाएं।

    बच्चे को सेफ फील कराएं

    बच्चों को हमेशा सेफ फील कराएं ताकि वह आपसे हर चीज शेयर करें। जब भी बच्चा खेल कर या कहीं बाहर से आए, तो उसके साथ बैठें, उससे आज की एक्टिविटी के बारे में जानें। अगर वह किसी व्यक्ति से डरता है या पसंद नहीं करता तो उसका कारण जानने की कोशिश करें।

    Picture Credit: Freepik