कई साल पुराने रिश्ते में भी आग लगा देता है Ego नाम का दुश्मन, बचने के लिए नोट कर लें 7 टिप्स
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए Ego को बाहर निकाल देना बेहद जरूरी है। Ego की वजह से रोजाना बहस झगड़े और मनमुटाव होने लगता है जिससे पार्टनर्स के बीच दूरी बढ़ने लगती है। इसलिए यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Relationship Tips) बताने वाले हैं जिनसे आप अपने और अपने पार्टनर के बीच Ego को आने से रोक सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Tips: रिश्ते जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ये हमें खुशी, प्यार और साथ देते हैं। लेकिन अक्सर Ego यानी अहंकार इन रिश्तों में दरार डाल देता है। अहंकार एक ऐसी भावना है जो हमें यह महसूस कराता है कि हम दूसरों से बेहतर हैं या हमारा विचार ही सही है। यह एक ऐसा विष है, जो धीरे-धीरे रिश्तों को खोखला कर देता है। इसके कारण रिश्ते कमजोर पड़ने लगते हैं। कपल्स के बीच अक्सर Ego की वजह से ब्रेकअप या तलाक की नौबत आ जाती है। इसलिए अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो आपको और आपके पार्टनर को अपने Ego को बाहर करना पड़ेगा (Overcome Ego in relationship)। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप Ego को अपने रिश्ते के बीच आने से बच सकते हैं।
Ego की वजह से रिश्ता कैसे कमजोर होने लगता है?
- झगड़े- अहंकार के कारण छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़े हो जाते हैं।
- दूरी- Ego की वजह से पार्टनर्स एक-दूसरे से दूर होने लगते हैं।
- विश्वास की कमी- अहंकार के कारण पार्टनर एक-दूसरे पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। उन्हें हमेशा यह महसूस होता है कि उनका साथी गलत है।
- असंतोष- Ego के कारण लोग अपने रिश्ते से संतुष्ट नहीं रह पाते हैं। आपको हमेशा ऐसा लगता है कि हम इससे बेहतर डिजर्व करते हैं।
यह भी पढ़ें: इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप में Ego के लिए नहीं होती कोई जगह, शादीशुदा जिंदगी में हमेशा खुश रहते हैं ऐसे कपल
रिश्तों में Ego को आने से कैसे रोकें?
- खुद को जानें- अपनी कमजोरियों और ताकतों को समझें (Personal Growth Tips)। जब आप खुद को अच्छे से समझने लगते हैं, तो आपका अहंकार खत्म होने लगता है।
- दूसरों की सुनें- अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
- सहमत होने की कोशिश करें- हमेशा अपनी ही नहीं, बल्कि अपने पार्टनर की राय पर भी विचार करें।
- माफ करना सीखें- अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो माफी मांगने में संकोच न करें। ऐसे ही अपने साथी को भी मांफ करने की कोशिश करें। यह समझें कि आपका साथी भी इंसान ही है और उनसे भी गलतियां हो सकती हैं।
- धैर्य रखें- रिश्तों को मजबूत बनाने में समय लगता है। इसलिए यह उम्मीद न करें कि रातों-रात आपका रिश्ता मजबूत हो जाएगा। इसलिए धैर्य रखें और इस पर लगातार काम करते रहें।
- सकारात्मक सोच रखें- अपने रिश्ते के अच्छे पहलुओं पर ध्यान दें।
- मन को शांत रखें- योग और मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है। इससे आप खुश रहते हैं और Ego भी कम होता है।
यह भी पढ़ें: क्यों कपल्स अपना रहे हैं ‘Sleep Divorce’, रिलेशनशिप पर कैसे पड़ता है इसका असर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।