Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 साल की उम्र से पहले बच्चों को सिखा दें ये 10 बातें, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 05:10 PM (IST)

    बच्चों के जीवन में 12 साल की उम्र काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है क्योंकि इसके बाद उनके किशोरावस्था का सफर शुरू होता है। इससे पहले सीखी हुई बातें ही उनके आगे के विचारों को गढ़ने में मदद करते हैं। ऐसे में कुछ बातें (Parenting Tips) ऐसी होती हैं जो बच्चों को 12 साल की उम्र से पहले जरूर सिखा देनी चाहिए। आइए जानें क्या हैं वो बातें।

    Hero Image
    बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Parenting Tips: बारह साल की उम्र एक महत्वपूर्ण मोड़ होती है, जहां बच्चे किशोरावस्था की ओर बढ़ते हैं। इस उम्र तक बच्चों को कुछ खास बातें (Essential Things For Kids) सिखा देना बेहद जरूरी होता है, जो उनके जीवन में आगे चलकर बहुत काम आती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 महत्वपूर्ण बातें (Life Skills For Kids) जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को 12 साल की उम्र से पहले सिखा देनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आत्मविश्वास का महत्व

    बच्चों को यह समझाना चाहिए कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना सिखाएं। उन्हें छोटे-छोटे लक्ष्य तय करने और उन्हें हिसाल करने के लिए प्रेरित करें। आत्मविश्वास उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है।

    जिम्मेदारी का बोध

    बच्चों को घर के छोटे-छोटे कामों में शामिल करें, जैसे कि अपना कमरा साफ करना, बर्तन धोना आदि। इससे उन्हें जिम्मेदारी का बोध होगा और वे घर की जिम्मेदारियों को बांटना सीखेंगे।

    यह भी पढ़ें: बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए Discipline है जरूरी, इन तरीकों से लाएं उनकी जिंदगी में अनुशासन

    समस्या का समाधान कैसे करें

    बच्चों को समस्याओं का सामना करने और उनके समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें अलग-अलग दृष्टिकोण से सोचना सिखाएं। इससे वे भविष्य में आने वाली किसी भी समस्या का समाधान आसानी से ढूंढ पाएंगे।

    दूसरों का सम्मान करना

    बच्चों को दूसरों का सम्मान करना सिखाएं, चाहे वे बड़े हों या छोटे। उन्हें यह समझाएं कि हर व्यक्ति अलग होता है और उसकी अपनी राय होती है।

    सहयोग करना

    बच्चों को दूसरों के साथ मिलकर काम करना सिखाएं। उन्हें टीम वर्क का महत्व समझाएं। इससे वे दूसरों के साथ अच्छे संबंध बना पाएंगे और मिल-जुलकर काम करना भी सीखेंगे।

    असफलता से सीखना

    बच्चों को यह समझाएं कि असफलता जीवन का एक हिस्सा है। उन्हें असफलता से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उससे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए।

    पैसे का महत्व

    बच्चों को पैसे का महत्व समझाएं। उन्हें यह बताएं कि पैसे कैसे कमाए जाते हैं और कैसे खर्च किए जाते हैं। उनमें बचत करने और बजट बनाने की आदत डालें।

    समय का महत्व

    बच्चों को समय का महत्व समझाएं। उन्हें समय पर काम करने और समय का सदुपयोग करने की आदत डालें। इससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम होंगे।

    स्वस्थ आदतें

    बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करें, जैसे कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करना, समय पर सोना और जागना, हेल्दी डाइट लेना आदि। इससे वे स्वस्थ रहेंगे और ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

    पॉजिटिव सोच

    बच्चों को सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें यह समझाएं कि पॉजिटिव सोच से वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कम उम्र के बच्चों को नहीं देनी चाहिए ये चीजें, नहीं तो हो सकता है उन पर बुरा असर

    comedy show banner