शादी के बाद हर बात का लाइव अपडेट मायके में देना है टॉक्सिक आदत, कुछ भी शेयर करने से पहले गांठ बांध लें ये बातें
शादी के बाद मायके में ससुराल की हर बात बताना एक टॉक्सिक आदत हो सकती है, जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है।

शादी के बाद मायके में इन वजहों से शेयर नहीं करनी चाहिए बातें (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब किसी लड़की की शादी होती है, तो विदाई के वक्त उसका मायका छूटता नहीं है, क्योंकि घर के लोग फिजिकली प्रेजेंट न रहकर अब डिजिटली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगते हैं। फिर यह बात भी पूरी तरह से सच है कि शुरू-शुरू में लड़कियां नए घर जाकर नए लोगों के बीच सुरक्षित महसूस नहीं करती।
वहां सिर्फ उसका पति होता है जिसके सहारे वो पूरे परिवार को जान सकती है। अगर अरेंज मैरिज हुई हो, तब लड़की अपने मायके पर इमोशनल सेफ्टी के लिए सबसे ज्यादा निर्भर रहती है। इसके चलते महिलाएं अपने ससुराल की सभी बातें मायके में बताने लग जाती हैं, जिसमें वो निजी बातें भी शामिल हैं जो शायद चारदीवारी के बाहर नहीं जानी चाहिए थी।
ऐसे में बहुत जरूरी है उस बारीक रेखा को समझना कि कौन सी बातें मायके में बताई जानी चाहिए और किसमें सावधानी बरते जाने की जरूरत है।
ससुराल की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करना
हर घर में पैसों, प्रॉपर्टी और फैमिली के विवादों से जुड़ी कई ऐसी निजी बातें होती हैं, जिसे घरवालों के अलावा कोई नहीं जानता। जब लड़की शादी करके उस घर में जुड़ती है, तो वह मायके से ज्यादा उस घर की सदस्य होती है। ये बातें तब तक किसी से शेयर नहीं की जानी चाहिए, जब तक उससे महिला की जिंदगी पर उसका कोई प्रभाव न पड़े। परिवार की प्राइवसी की रिस्पेक्ट करना नई बहु की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।
कपल के बीच तीसरे व्यक्ति की दखल
अक्सर कपल के बीच झगड़ा किसी तीसरे की वजह से ही होता है, खराब परिस्थितियों में किसी चीज का समाधान निकले या न निकले पर दखलअंदाजी बढ़ती जाती है। इससे रिश्ते को मजबूत करने वाली भरोसे की नींव कमजोर होने लगती है।
बात का गलत मतलब निकल जाना
किसी बात को कोई कैसे लेता है, यह पूरी तरह से उसकी समझदारी पर निर्भर करता है। कई बार लड़की उसे एक आम बात की तरह अपने मायके में शेयर कर रही होती है, लेकिन उसका गलत मतलब निकालकर बात का बतंगड़ ही बन जाता है। यह दोनों परिवारों के रिश्ते में खटास लाने का कारण बन सकता है।
पेरेंट्स को चिंता में रखना
माता-पिता हमेशा यही चाहते हैं कि उनकी बेटी ससुराल में खुश रहे। अगर लड़की अपने ससुराल की हर छोटी-बड़ी बुरी चीजें मायके में बताती रहती है, तो कहीं न कहीं वो अपनी चिंताओं को पेरेंट्स तक पहुंचाकर उनकी भी टेंशन बढ़ा रही होती है। यह असुरक्षा मन में घर कर जाने के बाद आसानी से निकाली नहीं जा सकती।
ससुराल की इमेज खराब करना
हमेशा नेगेटिव चीजों को बताना मायके में ससुराल की वो छवि नहीं बने रहने देता, जो शादी के समय होती है। इससे दूरियां बढ़ने के साथ ही भरोसा भी कम होने लगता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।