विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नन्हे बच्चे नहीं, अब टीनेजर्स के लिए छुट्टी ले रहे पेरेंट्स; क्या है टीन-टर्निटी लीव और क्यों बढ़ रहा चलन?

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:00 PM (IST)

टीन-टर्निटी लीव कोई सरकारी छुट्टी नहीं, बल्कि बच्चों के टीनेज में उन्हें सपोर्ट करने से जुड़ा एक ट्रेंड है। 

टीन-टर्निटी लीव: नया पेरेंटिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

टीन-टर्निटी लीव: नया पेरेंटिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पेरेंटिंग केवल माता-पिता बन जाना नहीं है, यह नई जिंदगी की परवरिश से जुड़ी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसके रास्ते में बहुत सी चुनौतियां हैं, जिसे पेरेंट्स किसी वॉरियर की तरह निभाते हैं। वैसे तो मैटरनिटी लीव बच्चे के जन्म के समय मां को दी जाती है, लेकिन इन दिनों इससे हटके टीन-टर्निटी लीव भी ट्रेंड में बनी हुई है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं क्या है टीन-टर्निटी लीव। 

टीन-टर्निटी लीव: नया पेरेंटिंग ट्रेंड

बीते कुछ समय से टीन-टर्निटी लीव ट्रेंड कर रहा है, जिसे पेरेंट्स फॉलो करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इसमें पेरेंट्स बच्चों के अच्छे भविष्य, बेहतर मेंटल हेल्थ और उनके करियर के दबाव को कम करने के लिए अपने काम से छुट्टी ले रहे हैं या फिर काम का प्रेशर कम कर रहे हैं। 

कोई सरकारी छुट्टी नहीं टीन-टर्निटी

मैटरनिटी लीव की तरह टीन-टर्निटी लीव कोई सरकारी छुट्टी या कंपनी की सहूलियत नहीं है। भले ही यह शब्द मैटरनिटी के ‘टरनिटी’ को टीनेज से जोड़कर बना हो, पर यह पेरेंट्स की अपनी मर्जी से जुड़ा है। इसमें माता-पिता अपने बच्चे की जरूरत को देखते हुए काम में बदलाव करते हैं, ताकि उन्हें ठीक से समय दे पाएं।  

टीनेज की जरूरत है पेरेंट्स का साथ 

कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि टीनेज उम्र का वो पड़ाव है, जब बच्चा सबसे ज्यादा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों से गुजरता है। ऐसे में कई वजहें हैं कि जो टीन-टर्निटी लीव को जरूरी बनाती हैं: 

  • इस घड़ी में बच्चे को सबसे ज्यादा इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है, ताकि वह इन बातों को समझ पाए और खुद को दुनिया से अलग न कर ले। 

  • फिर इन दिनों सोशल मीडिया का बढ़ता चलन मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पेरेंट्स को उसके फायदे-नुकसान बताने के साथ खास निगरानी की जरूरत होती है। 

  • बड़े होते बच्चों को एक सेफ्टी नेट की आवश्यकता होती है, ऐसे में पेरेंट्स इस लीव की मदद से बड़ा सहारा बन सकते हैं। 

  • टीनेज में बच्चे जल्दी से अपने मन की बात शेयर नहीं करते और माता-पिता के साथ उनकी दूरी भी बढ़ जाती है। इसे कम करने में पेरेंट्स इस तरह की इनफॉर्मल लीव जैसे फैसले बड़े मददगार हैं। 

  • बच्चों का भारी होता स्कूल सिर्फ कंधों का बोझ नहीं बढ़ाता, बल्कि मानसिक दबाव का भी कारण बनता है। ये वही समय होता है जब बच्चे दसवीं और बारहवीं की अपनी बोर्ड की परीक्षाएं भी देते हैं। इस समय में पेरेंट्स की सही गाइडेंस काम आ सकती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।