शादी के लिए 36 गुण मिलना भी नहीं है गारंटी! मजबूत रिश्ते और खुशहाल जिंदगी के लिए पार्टनर में जरूर देखें ये बातें
मजबूत रिश्ते और खुशहाल जिंदगी के लिए पार्टनर में भरोसा, इमोशनल सपोर्ट और रिस्पेक्ट देखनी चाहिए।

सिर्फ कुंडली नहीं, ये बातें भी हैं मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन सोसायटी में शादी की चर्चा होते ही सबसे पहले कुंडली मिलाने का प्रोसेस शुरू हो जाता है। घरवालों की पूरी कोशिश रहती है कि 36 गुणों में से कम से कम 20-25 गुण मिल जाएं, ताकि बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके। पर कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों के मिलान से भी ज्यादा जरूरी है दो लोगों की आपसी समझ।
अगर आप अरेंज मैरिज सेटअप में शादी करने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखनी वाली इन बातों को जरूर जान लें।
भरोसा और ईमानदारी
हम किसी की कुंडली देखकर उनकी रिश्ते को लेकर ईमानदारी का पता नहीं लगा सकते, इसके लिए हमारी उस व्यक्ति को लेकर समझ अच्छी होनी चाहिए। एक दूसरे पर पूरा भरोसा करना और वफादार बने रहना वो बातें हैं जो रिलेशनशिप की नींव को मजबूत करती हैं।
इमोशनल सपोर्ट
मेंटल हेल्थ के बढ़ते मामले बार-बार इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि कपल का एक दूसरे को लेकर इमोशनल सपोर्ट कितना मायने रखता है। यह ऐसी दवा है जो बिगड़ते हुए रिश्ते पर किसी मरहम जैसा काम करती है। मुश्किल परिस्थितियों में एक-दूसरे का हौसला बनना रिलेशनशिप में गहराई लाता है।
परिवार और रिश्तों को लेकर सोच
अरेंज मैरिज सेटअप में किसी से मिलने जाएं, तो उनसे परिवार और रिश्तों को लेकर इस तरह से सवाल पूछें कि आपको अपना जवाब मिल जाए। कपल की मिलती-जुलती फैमिली वैल्यूज एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते को बढ़ावा देती है। इससे रोजमर्रा में लिए जाने फैसले भी आसान हो जाते हैं और मेंटल पीस भी मिलता है।
एक दूसरे के प्रति सम्मान
ऐसा लग सकता है कि रिश्ते के लिए प्यार सबसे जरूरी शर्त है, लेकिन प्यार से ज्यादा सम्मान इसकी सबसे बड़ी डिमांड है। यही वजह है कि आजकल के बहुत से रिश्ते इसपर खरे नहीं उतर पा रहे। कहा जाता है कि मतभेद में भी सम्मान बना रहे तो उस रिश्ते के उम्र लंबी होती है।
पैसों को खर्च करने से जुड़ा तालमेल
इसे फाइनेंशियल कम्पैटिबिलिटी नाम दे सकते हैं, जिसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि दोनों की इनकम बराबर हो या खर्च करने की आदत एक जैसी हो। दरअसल, यह कपल की पैसों को खर्च करने, निवेश करने और फीचर प्लानिंग से जुड़े तालमेल की बात करता है, जिसपर आपसी सहमति किसी बड़े झगड़े से बचा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।