बच्चों को हर बार देते हैं क्लास में फर्स्ट आने की सीख? अंदर से कमजोर बना देगी उन्हें ये आदत, ऐसे सिखाएं हार झेलना
माता-पिता अक्सर बच्चों को सिर्फ जीतना सिखाते हैं, जिससे वे हारने पर कमजोर महसूस कर सकते हैं।

बच्चों को दें हारने पर खुद को संभालने की सीख (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा क्लास में फर्स्ट आए और हर प्रतियोगिता में पहला नंबर पाए, पर क्या वह हारने के बाद खुद को संभालना जानता है? हो सकता है कि वह एक मामूली हार हो, लेकिन बच्चे उसके लिए मन से तैयार नहीं हो पाएंगे, अगर माता-पिता उन्हें हर बार जीतना ही सिखाएंगे।
अक्सर देखा जाता है कि बच्चे अपने भाई-बहन के साथ खेलते समय या क्लास में अच्छे नंबर न लाने पर उदास हो जाते हैं, ऐसे मेन पेरेंट्स उनके कई तरीकों से इन छोटी-छोटी हार से मन को मजबूत बनाना सिखा सकते हैं।
खेल में खुद भी जीतें
पेरेंट्स बच्चों में जीतने की फीलिंग मजबूत करने के लिए खेल में खुद जानबूझकर हार जाते हैं। इससे बच्चा खुश तो हो जाता है, लेकिन वह जान नहीं पाता कि हारना भी जीवन के पड़ाव का एक हिस्सा है। दरअसल, बच्चे के जीत के आदी हो जाने पर वह अपनी खुशी को उससे जोड़ने लगता है। ऐसे में उनकी खुशी के लिए हर बार खुद हार जाने के बजाय उन्हें भी हार जाना सिखाएं।
हार दोबारा जीतने का एक मौका
बच्चों को बताएं कि हार दु:ख जताने का समय नहीं होता, बल्कि अपनी कमियों को जानकार दोबारा से जीतने का एक सुनहरा अवसर भी होता है। मान लीजिए कि बच्चे के किसी सब्जेक्ट में नंबर कम आए, तो उसे सवाल करें कि अगली बार वह अच्छे नंबर पाने के लिए क्या अलग करेगा।
खुद हारकर अपना रिएक्शन दिखाएं
जब आप हार जाएं तो बच्चों को अपना रिएक्शन दिखाकर बड़ा पाठ पढ़ाएं। उस स्थिति में एकदम खुश और डबल जोश के साथ दोबारा कोशिश करने की हिम्मत बांधें।
कोशिश की खूब तारीफ करें
बच्चे जब हार जाते हैं, तब भी उसमें उनकी कोशिशें जीत रही होती हैं। बस यही सीख पेरेंट्स अपने बच्चों को दें कि हार-जीत से ज्यादा हमारी कोशिशें और उसके अनुभव मायने रखते हैं।
भावनाओं को संभालना एक कला
बच्चा किसी खेल में हारने के बाद रोने लगे, तो उसे थोड़ा समय देकर संभल जाने दें। उसके शांत होने के बाद बात करें और समझाएं कोई चीज न मिलने पर उसके प्रति गुस्सा या निराशा आम है, पर उसकी वजह से लोगों के साथ गलत व्यवहार करना अपनी भावनाओं पर कंट्रोल खो जाना है। उन्हें बताएं कि मन के मजबूती हमें मुश्किल परिस्थितियों में टिके रहने का बल देती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।