जिगरी दोस्त से भी शेयर न करें अपनी जिंदगी से जुड़ी ये 5 बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
दोस्ती कितनी भी गहरी क्यों न हो, कुछ बातें हमेशा निजी रखनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

बेस्ट फ्रेंड से भी शेयर न करें अपनी लाइफ से जुड़ी ये बातें (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सभी की जिंदगी में एक दोस्त ऐसा जरूर होता है, जिसे जिगरी का टैग देते हैं। पर दोस्ती कितनी ही गहरी क्यों न हो, कुछ ऐसी बातें ऐसी हैं जिन्हें हमेशा शेयर करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जाने-अनजाने में की गई ओवरशेयरिंग आगे चलकर आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। आइए जानें कि कौन सी बातें अपने बेस्ट फ्रेंड को भी बताने से बचना चाहिए।
फिनेंशियल स्टेटस और बैंक बैलेंस
इनमें सबसे पहली और जरूरी चीज है, फिनेंशियल स्टेटस के साथ ही आपका बैंक बैलेंस। आपने कहां निवेश किया है, बचत कितनी है, बैंक बैलेंस कितना है और भविष्य के क्या-क्या प्लान है, ये सभी बातें हमेशा निजी रखने की सलाह दी जाती है। दरअसल, दोस्ती को अगर कोई चीज सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है तो वो पैसा है।
पार्टनर के साथ प्राइवेट लाइफ
आपकी शादीशुदा जिंदगी और बेडरूम सीक्रेट्स बेहद निजी बातें हैं, जिन्हें किसी तीसरे व्यक्ति को कभी नहीं बताया जाना चाहिए। फिर चाहे वो आपका बेस्ट फ्रेंड हो या फैमिली मेंबर। जब आप अपने पार्टनर की कमी या कोई निजी बात किसी को बताते हैं, तो इससे पार्टनर की रिस्पेक्ट लोगों की नजर में कम हो जाती है।
परिवार के गहरे राज
परिवार विवाद ऐसे होते हैं जो समय के साथ सुलझ जाते हैं, लेकिन ये बातें किसी को बताने पर हम उनके मन में अपनी फैमिली की छवि कभी ठीक नहीं कर पाते। ऐसे में समझदारी इसी में है कि जमीन से जुड़े विवादों से लेकर भाई-बहन के झगड़ों तक, कुछ भी जिगरी दोस्त को बताने से बचना चाहिए।
किसी तीसरे से जुड़ी बात
जिगरी दोस्त का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप किसी तीसरे व्यक्ति की बात भी बिना सोचे-समझें बता दें। हो सकता है किसी ने बहुत भरोसा करके आपसे कोई बात शेयर की हो, इसे दोस्त को बताना यानी उनका भरोसा तोड़ना।
लक्ष्य जो अभी तक पूरे नहीं हुए
ऐसा संभव है कि जो मुकाम आपको चाहिए, आपके दोस्त के लक्ष्य उससे एकदम अलग हों। ऐसे में अपने लक्ष्य उन्हें बताने का कोई मतलब नहीं रह जाता, कई बार हम इसके लिए आलोचना का भी शिकार हो जाते हैं। नतीजतन अपने खास लोगों की नेगेटिव बातें सुनकर व्यक्ति अपने काम को लेकर पहले से कम आत्मविश्वासी हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।