Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parenting Tips: बच्चे को बनाना चाहते हैं स्मार्ट और इंटेलिजेंट, तो जरूर सिखाएं ये महत्वपूर्ण चीजें

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 08:09 PM (IST)

    Parenting Tips बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए स्पोर्ट्स जरूरी है। आजकल बच्चे मोबाइल और इनडोर गेम पर डिपेंड हैं। इससे समय भी बर्बाद होता है। साथ ही फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को आउटडोर गेम में बिजी रखें।

    Hero Image
    Parenting Tips: बच्चे को बनाना चाहते हैं स्मार्ट और इंटेलिजेंट, तो जरूर सिखाएं ये महत्वपूर्ण चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा तेजस्वी, ओजस्वी और मेधावी बने। वह अपने कुल का नाम रोशन करें। इसके लिए पेरेंट्स उनकी परवरिश में कोई कमी न करते हैं। हालांकि, स्कूल और ट्यूशन के अलावा सोशल और मेन्टल एक्टिविटी भी जरूरी है। अगर आप भी अपने बच्चे को स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं, तो ये महत्वपूर्ण चीजें जरूर सिखाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगीत सिखाएं

    अपने बच्चे के दिमाग को तेज करने के लिए संगीत सिखाएं। एक्सपर्ट्स की मानें तो म्यूजिक सीखने से बच्चे का मानसिक विकास होता है। इसके लिए बच्चे को उसकी पसंद के अनुसार म्यूजिक या संगीत सिखाएं। बच्चे को संगीत सिखाने के लिए टीचर की मदद ले सकते हैं।

    मैथ्स सिखाएं

    जोड़-घटाव से दिमाग की कसरत होती है। आसान शब्दों में कहें तो कैलकुलेशन करने से आईक्यू लेवल बढ़ता है। आप अपने बच्चे को जोड़-घटाव में बिजी रख उसके मस्तिष्क विकास में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप बच्चे के साथ बैठकर भी मैथ के सवाल सॉल्व करें।

    खेल है जरूरी

    बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए स्पोर्ट्स जरूरी है। आजकल बच्चे मोबाइल और इनडोर गेम पर डिपेंड हैं। इससे समय भी बर्बाद होता है। साथ ही फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को आउटडोर गेम में बिजी रखें।

    माइंड गेम खेलें

    बच्चे को स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाने के लिए माइंड गेम पर ज्यादा फोकस करें। इसके लिए बच्चे को क्रॉसवर्ड सॉर्ट आउट करने के लिए दें। इसके अलावा, बिल्डिंग ब्लॉक, कुकिंग शो, रीडिंग गेम्स, जगलिंग आदि माइंड गेम्स खेलने के लिए दें।

    योग और मेडिटेशन

    बच्चे के मानसिक विकास के लिए योग और मेडिटेशन जरूरी है। योग करने से शरीर फिट और मजबूत होता है। वहीं, मेडिटेशन से मानसिक विकार दूर होता है। इसके लिए बच्चे को योग और मेडिटेशन करने की सलाह दें। इससे बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास होगा।