विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बात-बात पर रोना, चिल्लाना और जिद करना... बच्चे का ऐसा रवैया सुधारने के लिए पेरेंट्स जरूर अपनाएं ये तरीके

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:00 PM (IST)

पेरेंट्स को शांत रहकर, मना करने का कारण बताकर, रूटीन बनाकर और उन्हें व्यस्त रखकर इस व्यवहार को सुधारना चाहिए।

बच्चों को जिद्दी बनाने से बचाने के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये टिप्स (Image Source: AI Generated)

बच्चों को जिद्दी बनाने से बचाने के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे बुरा बर्ताव कई वजहों से करते हैं, पर इसमें सबसे आम वजह होती है उनका बोर होना। जब उनके आसपास कुछ नया करने को नहीं होता, तो वो ऐसी चीजें ढूंढने लगते हैं जिनके बारे में उन्हें पता ही न हो। कई बार इसी बोरियत में वो जिद भी करते ज्यादा पाए जाते हैं, ताकि वो कुछ भी डिमांड करने का कंट्रोल पा सकें।

ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वो ऐसी स्थिति में खुद को संभालें, ताकि बच्चा ज्यादा जिद्दी न हो जाए। 

शांत बने रहें 

बच्चा अपनी पसंद का कोई खिलौना मांग रहा है और पेरेंट्स उसपर चिल्लाना शुरू कर दें तो ये बात उनके लिए बेहद आम हो जाएगी। फिर आगे चलकर वो पेरेंट्स के इस रवैये को गंभीरता से न लेते हुए और भी ज्यादा नखरे दिखाना शुरू कर देंगे। इसके लिए बच्चों को सामने हर स्थिति में शांत बने रहें। अब क्योंकि बच्चे बड़ों के नकल करते हैं, यह आदत भी उन्हें सीखने को मिलेगी। 

उनके सामने विकल्प रखें 

बच्चों के सामने उनकी पसंद की दो चीजें रख दें, जिससे उन्हें लगे कि जिद करने का कंट्रोल उनके ही हाथ में है। उसके साथ कोई काम भी जोड़ दें, जैसे टॉय मिलने से पहले होमवर्क करना या टीवी देखने से पहले खाना खत्म करना। 

मना करने के साथ वजह भी बताएं 

माता-पिता का अक्सर यह डायलॉग होता है कि क्योंकि ‘मैंने मना किया है इसलिए नहीं करना’, जबकि बच्चों को ये बातें अपनी जिद के आगे समझ में नहीं आती हैं। उन्हें हमेशा नरम लहजे में मना करने की वजह बताएं और उसका परिणाम भी। यह आदत उन्हें अपनी जिद पर ही सोचने को मजबूर कर देती है। 

एक रूटीन फॉलो करें 

बच्चों का दिनभर का एक रूटीन तय करें, चाहे स्कूल जाते हों या नहीं। इसमें छोटे-छोटे टास्क के साथ उनके लिए इनाम भी रखें। अगर आप इसे थोड़ा क्रिएटिव तरीके से करना चाहते हैं, तो इसके लिए उनके कमरे में एक छोटा सा बोर्ड या टाइमटेबल भी लगा दें। 

हर समय बिजी रखें 

सबसे आखिर में फिर से वही बात कि बच्चे अक्सर खाली समय में जिद करते हैं, ऐसे में उनके लिए कुछ न कुछ क्रिएटिव तैयार रखें। जैसे पजल गेम, स्टोरी बुक, इंडोर या आउटडोर गेम्स। यह तरीका उन्हें अपनी किसी बात को मनवाने के बारे में सोचने का मौका ही नहीं देगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।