विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पढ़ने बैठते ही भटक जाता है बच्चे का ध्यान? तो दिमाग को शांत और फोकस्ड रखने के लिए उन्हें सिखाएं ये योगासन

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Wed, 25 Nov 2026 09:00 AM (IST)

बच्चों में पढ़ाई और स्क्रीन टाइम से होने वाले ध्यान भटकाव को योग से दूर किया जा सकता है।

बच्चों को फोकस रखने के लिए पेरेंट्स उन्हें सिखाएं ये असरदार योगासन (Image Source: AI Generated)

बच्चों को फोकस रखने के लिए पेरेंट्स उन्हें सिखाएं ये असरदार योगासन (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में बच्चों की पढ़ाई, होमवर्क और बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण उनका ध्यान जल्दी भटकने लगा है। ऐसे में योग एक ऐसी प्राकृतिक आदत है, जो बच्चों के शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी एक्टिव रखने में मदद करती है। 

नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता, मानसिक शांति और सीखने की क्षमता में सुधार होता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आसान योगासनों के बारे में,जिन्हें बच्चे डेली करके अपनी मेमोरी और फोकस को बेहतर बना सकते हैं: 

वृक्षासन

वृक्षासन, बच्चों में एकाग्रता विकसित करने वाला सबसे प्रभावी योगासन है।इसमें बच्चे एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर टिकाते हैं और दोनों हाथों को ऊपर जोड़ते हैं। इस दौरान किसी एक बिंदु पर नजर स्थिर रखने से मस्तिष्क का फोकस बढ़ता है। नियमित अभ्यास बच्चों में धैर्य, आत्मविश्वास और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बेहतर बनाता है। 

ताड़ासन

ताड़ासन एक सरल और बहुत प्रभावी योगासन है। इसमें बच्चे सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर उठाते हैं और पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचते हैं। इस दौरान गहरी और लंबी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है। यह आसन शरीर की मुद्रा सुधारने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने और पढ़ाई के दौरान होने वाली थकान को कम करता है।

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें गहरी सांस लेकर मधुमक्खी जैसी "भनभनाहट" की आवाज निकाली जाती है। यह अभ्यास मन को शांत करता है, तनाव और घबराहट कम करता है तथा ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है।

भुजंगासन

भुजंगासन शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने वाला योगासन है। पेट के बल लेटकर हथेलियों के सहारे शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाया जाता है। इससे छाती खुलती है, सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होता है।

बालासन

बालासन बच्चों के लिए सबसे आरामदायक योगासनों में से एक है। इसमें घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे झुकाया जाता है और माथे को जमीन से लगाया जाता है। यह आसन मानसिक तनाव कम करने, मन को शांत करने और पढ़ाई के बाद होने वाली थकान दूर करता है।

यह भी पढ़ें- नन्हे बच्चे नहीं, अब टीनेजर्स के लिए छुट्टी ले रहे पेरेंट्स; क्या है टीन-टर्निटी लीव और क्यों बढ़ रहा चलन?\

यह भी पढ़ें- बच्चों को हर बार देते हैं क्लास में फर्स्ट आने की सीख? अंदर से कमजोर बना देगी उन्हें ये आदत, ऐसे सिखाएं हार झेलना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।