Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parenting Tips: बेटों को बचपन से ही सिखाएं ये जरूरी बातें, जीवन में नहीं आएंगी मुश्किलें

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 05:24 PM (IST)

    Parenting Tips पिता और बेटे का रिश्ता काफी खास होता है। हर बच्चा अपने पिता को रोल मॉडल समझता है। मां बेटी की रिश्ते की तरह पिता और बेटे का रिश्ता भी खास होता है। आपको अपने बेटे को बचपन में ही कुछ जरूरी बातें सिखानी चाहिए जिससे उसे भविष्य में कोई परेशानी न हो। तो आइए जानते हैं आप अपने बेटे को क्या सीख दें।

    Hero Image
    Parenting Tips: बेटों को बचपन से ही सिखाएं ये जरूरी बातें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Father Son Relationship: हर रिश्ता अलग होता है, मां-बेटे का या पिता-बेटे का दोनों अपने बेटे के लिए हर संभव कोशिश करते हैं कि उसे अच्छे संस्कार, परवरिश और हर सुख-सुविधा मिले। मां की तुलना में एक पिता का रिश्ता अपने बेटे से बहुत अलग होता है। हर पिता अपने बेटे के लिए रोल मॉडल होते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आप अपने बेटे को जरूर सिखा सकते हैं। बचपन में ही अगर बच्चे को कुछ चीजें सिखा दी जाएं तो वह जीवन भर इसे नहीं भूलता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार के लिए समय निकालना

    एक पिता दिन-रात कड़ी मेहनत करके अपने परिवार को भरण-पोषण करता है, लेकिन उन्हें अपने परिवार के लिए समय भी जरूर निकालना चाहिए। परिवार के साथ हर पल को जीना बहुत जरूरी है, पैसे तो आ जाएंगे पर समय लौट कर वापस नहीं आएगा। इसलिए आप ये बात अपने बेटे को ये जरूर सिखाएं।

    बच्चे को उसकी अहमियत समझाएं

    आप अपने बच्चे को उसकी अहमियत समझाएं। अपने बच्चे में आत्मविश्वास पैदा करें ताकि वह खुद से प्यार करें और आगे जाकर वह बिना डरे दुनिया का सामना कर सके।

    घर के काम भी सिखाएं

    यह जरूरी नहीं है कि खाना बनाना या किचन का सिंक ठीक करना मां का ही काम है। हर पिता का फर्ज बनता है कि आप अपने अपने बेटे को घर के कामों में मदद करने के लिए कहें और बच्चे में अपना काम खुद करने की आदत डालें।

    लक्ष्य निर्धारित करना सिखाएं

    पिता अपने बच्चे का रोल मॉडल होता है। उसे लक्ष्य निर्धारित करने से मदद करें। उसे बताए कि पहले से ही लक्ष्य निर्धारित करके चलने से जीवन में सफलता मिलती है।

    दूसरों की मदद और ख्याल रखना

    एक बच्चा अपने पिता से बहुत कुछ सीखता है। उसे दयालु और दूसरों के प्रति उदार बनाएं। इसकी शुरुआत खुद से करें क्योंकि बच्चा हमेशा बड़ों को देखकर ही सीखता है।

    बुरी संगत से बचना सिखाएं

    बच्चे को जीवन में अच्छे और बुरे लोग दोनों से सामना करना पड़ेगा उसे बताएं कि बुरी संगति से कैसे बचें।

    पैसें जोड़ना सिखाएं। बच्चे को पैसों की महत्वता समझाएं और उसे सेविंग्स करना सिखाएं। बच्चे को पैसों की कीमत समझाएं।

    Pic Credit: Freepik