Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple: दुनिया का सबसे दुर्लभ और कीमती सेब, जिसे खाना हर किसी के नसीब में नहीं

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 04:25 PM (IST)

    Apple हम हमेशा से यह सुनते आए हैं कि रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। इससे हमें स्वस्थ्य और सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सेब कितने प्रकार के होते हैं ?

    Hero Image
    दुनिया का सबसे दुर्लभ प्रकार का सेब

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Apple: अगर आपसे कोई पूछे कि कितने रंग के सेब होते हैं? तो आपका जवाब क्या होगा? ज्यादातर लोग कहेंगे कि सेब 3 से 4 रंगों में पाए जाते हैं लाल, हरा, पीला और सफेद। एप्पल की इन अलग-अलग वैरायटी में अनोखे स्वाद और गुण भी पाए जाते हैं। वहीं आम जीवन की बात करें तो, लाल सेब की तुलना में हरे सेब काफी महंगे होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। सेब की एक ऐसी किस्म और भी है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। यह सेब हीरे से कम नहीं है, शायद यही वजह है कि इसे 'ब्लैक डायमंड एप्पल' के नाम से जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे दुर्लभ सेब कौन सा है?

    सेब की सबसे दुर्लभ वैरायटी है 'ब्लैक डायमंड एप्पल', जिसे ओब्सीडियन एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह तिब्बत के पहाड़ों में पाए जाने वाले एक दुर्लभ और खास प्रकार के सेब होते हैं। इसके रंग की बात करें तो, नाम से ही पता लग रहा है ये सेब देखने में काले रंग का होता है। इसका ऊपरी भाग गहरे बैंगनी से काले रंग का नजर आता है, जो इसे दूसरे तरह के सेबों से अलग बनाता है। अपने अनोखे रंग के कारण ही यह सेब लोगों को आकर्षित करने का काम करता है।

    खाने में कैसा स्वाद होता है?

    ब्लैक डायमंड एप्पल के स्वाद की बात करें तो, यह खाने में कुरकुरा और रसदार होता है।

    कहां उगता है 'ब्लैक डायमंड एप्पल'?

    ब्लैक डायमंड एप्पल काफी दुर्लभ होता है और इसे दुनिया के हर हिस्से में आसानी से नहीं उगाया जा सकता। कम ही लोग जानते हैं कि दुनिया भर के किसान सेब की इस किस्म को उगाना चाहते हैं, लेकिन यह सबके लिए संभव नहीं है क्योंकि इसके लिए एक खास तरह के मौसम की आवश्यकता होती है। ब्लैक डायमंड एप्पल भूटान की पहाड़ियों पर उगाई जाती है और सेब की इस किस्म को 'हुआ नियू' कहा जाता है।

    क्या 'ब्लैक डायमंड एप्पल' खाना सुरक्षित है?

    इसके रंग के कारण लोगों के मन में यह शंका होना आम बात है कि इस सेब को खाना चाहिए या नहीं। हालांकि, यह सेब भी लाल या हरे सेब जितना ही सुरक्षित है। ब्लैक डायमंड सेब भी दूसरे आम सेबों की तरह हेल्दी है।

    'ब्लैक डायमंड एप्पल' खाने के फायदे क्या हैं?

    अपने आकर्षक रूप के अलावा, ब्लैक डायमंड एप्पल में सेहत के लिए भी काफी गुण छिपे हुए हैं। काले सेब में हाई सॉल्यूबल फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट डिजीज की रोकथाम में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर भी होते हैं, जो डाइजेशन सुधारते हैं। ब्लैक डायमंड एप्पल में विटामिन सी और ए के साथ-साथ पोटैशियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ब्लैक डायमंड एप्पल एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

    इतना महंगा क्यों है 'ब्लैक डायमंड एप्पल'?

    ब्लैक डायमंड एप्पल को उगाने के लिए काफी सावधानी और खास तरह के स्किल्स की जरूरत होती है। इसके बावजूद प्रोडक्शन के मामले में यह सेब दूसरे सेबों की तुलना में कम उगता है, जिसकी वजह से ब्लैक डायमंड एप्पल इतने महंगे होते हैं। कुछ लोग ब्लैक डायमंड एप्पल खाने को एक लग्जरी लाइफस्टाइल का सिंबल मानते हैं क्योंकि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता।

    ब्लैक डायमंड एप्पल की कीमत क्या है?

    प्रति काले सेब की कीमत लगभग 50 युआन है यानी भारतीय मुद्रा में आपको प्रति सेब के लिए कम से कम 500 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि, यह एक अनुमानित कीमत है, जो कम ज्यादा भी हो सकती है।

    ब्लैक डायमंड सेब से जुड़ी कुछ खास बातें

    • यह सेब आसानी से और हर जगह उपलब्ध नहीं होते हैं। साथ ही इसका उत्पादन भी बेहद सीमित है।
    • सेब के एक साधारण पेड़ को फलदार होने में 4 से 5 साल लगते हैं, जबकि काले सेब के पेड़ को फलदार बनने में 8 साल लगते हैं।
    • इस सेब के पेड़ केवल 30% ही काले सेब का उत्पादन करने में सक्षम होते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik