Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World's Most Expensive Ice Cream: इस आइस्क्रीम को खाने के लिए लेना पड़ सकता है लोन, जानें इसकी खासियत और कीमत

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 13 May 2023 03:49 PM (IST)

    Worlds Most Expensive Ice Cream 5 रुपये से शुरू होकर मशहूर आइसक्रीम स्टोर्स में ये 500 रुपये 1000 रुपये और इससे ज्यादा की कीमत में भी मिल जाते हैं। लेकिन दुनिया का एक ऐसा आइस्क्रीम भी है जिसे खाने के लिए शायद आपको लोन लेने की जरूरत पड़े।

    Hero Image
    दुनिया की सबसे महंगी आइस्क्रीम जिसे खाने के लिए लेना होगा लोन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World's Most Expensive Ice Cream: आइसक्रीम किसे पसंद नहीं होगी? गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही घरों में इसके टब्स आने शुरू हो जाते हैं। डेयरी कंपनियां भी बदलते समय के साथ इनके टेस्ट में बदलाव करती रहती हैं, ताकि लोगों के दिलों में जगह बनाए रखें। हालांकि, मार्केट में स्वाद के साथ-साथ कई तरह के बजट में भी आइस्क्रीम मौजूद हैं। ये 5 रुपये से शुरू होकर, मशहूर आइसक्रीम स्टोर्स में ये 500 रुपये, 1000 रुपये और इससे ज्यादा की कीमत में भी मिल जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर कोई अपने स्तर के अनुसार आइसक्रीम खरीदता और खाता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि एक आइसक्रीम की कीमत सोने के गहने या फिर किसी महंगे गैजेट से भी ज्यादा हो सकती है..? जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। एक ऐसी आइसक्रीम भी है, जिसे अमीर लोग भी खरीदने और खाने से पहले सौ बार सोचते होंगे। क्योंकि एक बार ये आइस्क्रीम खाने पर लाख रुपए हजम करने पड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसके बारे में विस्तार से।

    दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम

    अगर कोई आपसे कहे कि एक आइस्क्रीम की कीमत ज्यादा से ज्यादा कितनी महंगी हो सकती है, तो आप 1000 रुपये, 2000 रुपये या ज्यादा से ज्यादा 10, 20 हजार रुपये कहेंगे। लेकिन, दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की कीमत आपकी सोच से कहीं ज्यादा है। जापान की एक आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी सिलाटो की प्रोटीन से भरपूर आइसक्रीम 'बायाकुया' आज के समय में दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम है।

    वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    ऑडिटी सेंट्रल न्यूज के मुताबिक पिछले महीने 25 अप्रैल को इस नई आइसक्रीम ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस आइसक्रीम का बेस दूध से बनाया जाता है और ये काफी मखमली भी होता है। इसे बनाने वाली सामग्री में दो प्रकार के पनीर और अंडे की जर्दी शामिल की जाती है।

    खास चम्मच के साथ होता है सर्व

    इस आइसक्रीम को बनाने में पार्मिगियानो चीज़, व्हाइट ट्रफल ऑयल जैसी कई अन्य सामग्रियां शामिल की जाती हैं। यह एक स्टाइलिश ब्लैक बॉक्स में पैक होकर आता है। दिलचस्प बात यह है कि यह हाथ से बने धातु के चम्मच के साथ आता है। ये चम्मच क्योटो के कुछ कारीगरों द्वारा विशेष तकनीकों का उपयोग करके बनाए जाते हैं।

    आइसक्रीम की कीमत

    कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक 130 मिली बयाकुया आइसक्रीम की कीमत 6700 डॉलर है। भारतीय रुपयों में बात करें तो इस आइस्क्रीम को खाने के लिए आपको 5 लाख रुपये से अधिक खर्च करने होंगे। पहले समझा जा रहा था कि आइसक्रीम के साथ आने वाला चम्मच महंगा है इसलिए कीमत भी काफी ज्यादा है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह आइसक्रीम बिना चम्मच की कीमत जोड़े गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगी आइस्क्रीम के रूप में शामिल हो गई है। आइस्क्रीम को बनाने वाले इसे व्हाइट वाइन के साथ खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, डिजर्ट कोई भी हो सीमित मात्रा में मीठे का सेवन न करने से सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।