Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Turtle Day 2023: क्या आप भी टर्टल और टॉर्टोइस को समझते हैं एक, तो जानें क्या है दोनों में अंतर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 22 May 2023 06:35 PM (IST)

    World Turtle Day 2023 कई लोग टर्टल और टॉर्टोइस को एक ही मनाते हैं। लेकिन असल में दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो दोनों एक ही मानते हैं तो जानें क्या है इनमें अंतर

    Hero Image
    टर्टल और टॉर्टस में क्या फर्क होता है?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Turtle Day 2023: कछुआ एक ऐसा जीव है, जिसके बारे में हम सभी ने सुना और पढ़ा होगा। कई लोग तो इन्हें घर पर पालतू की तरह भी रखते हैं। कछुए का धार्मिक महत्व भी होता है। हिंदू धर्म में कछुए को काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से कछुओं की घटती संख्या को देखते हुए इनके संरक्षण के मकसद से हर साल 23 मई को वर्ल्ड टर्टल डे मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमतौर पर लोग टर्टल और टॉर्टोइस को एक ही मनाते हैं। दरअसल, यह दोनों ही दिखने में एक जैसे ही होते हैं। यही वजह है कि लोग अक्सर दोनों में बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। लेकिन असल में टर्टल और टॉर्टोइस दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो इन दोनों को एक ही मानते हैं, तो टर्टल डे के मौके पर हम आपको बताएंगे टर्टल और टॉर्टोइस के बीच के अंतर के बारे में-

    विशेषताएं
    टर्टल
    टॉर्टोइस
    शेल्स कछुओं के पास पतले शेल्स होते हैं, जो पानी में बेहतर तरीके से तैरने में उनकी मदद करते हैं। 

    कछुओं से विपरीत टॉर्टोइस के पास अधिक गोल और गुंबददार शैल्स होते हैं।

    हैबीटेट कछुए अपना पूरा जीवन पानी में ही गुजार देते हैं। वहीं, टॉर्टोइस अपना ज्यादातर समय जमीन पर व्यतीत करते हैं।
    लैग्स पानी में आसानी से तैरने के लिए कछुओं के पास फ़्लिपर जैसे या जालदार पैर होते हैं। वहीं, टॉर्टोइस के पास 'क्लब-लाइक' फोरलेग्स और पीछे के पैर 'एलिफेंटाइन' होते हैं, जो उन्हें चारों ओर घूमने और अतिरिक्त वजन उठाने में मदद करते हैं।
    खाना कछुए ओमनीवोरस होते हैं। इसका मतलब यह है कि  वे जेलिफ़िश, समुद्री शैवाल आदि खाते हैं। इसके विपरीत टॉर्टोइस आम तौर पर शाकाहारी होते हैं। वे घास और पत्तेदार सब्जियां खाते हैं।
    जीवनकाल इनका जीवनकाल आमतौर पर 20-40 साल का होता है। इनका जीवन काल आमतौर पर 80-150 वर्ष होता है।
    वजन आम तौर पर कछुए बड़े होते हैं। सबसे बड़ा कछुआ लेदरबैक कछुआ है, जिसका वजन 300 से 700 किलो के बीच होता है। टॉर्टोइस आम तौर पर कछुओं से छोटे होते हैं। सबसे बड़ा टॉर्टोइस अल्डाब्रा जायंट (Aldabra Giant)है, जिसका औसत वजन 250 किलो है।

    ऊपर बताए गए अंतर के बाद आपको टर्टल और टॉर्टोइस में फर्क करना आसान होगा। इन दोनों जीवों से जुड़ी एक और जरूरी बात यह है कि सारे टॉर्टोइस, टर्टल होते हैं, लेकिन सभी टर्टल, टॉर्टोइस नहीं होते।

    Picture Courtesy: Freepik