Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Social Media Day: सोशल मीडिया की दुनिया में हर एक मिनट में क्या कुछ हो रहा है, जानें यहां

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 30 Jun 2021 08:25 AM (IST)

    World Social Media Day सोशल मीडिया को दुश्मन न मानें! ये मनोवैज्ञानिक सत्य है कि जिन चीज़ों की मनाही होगी उस पर ध्यान जाएगा ही। लेकिन दिनभर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते रहना फिजिकल ही नहीं मेंटल हेल्थ के लिए भी खतरनाक होती है।

    Hero Image
    लैपटॉप के सामने मोबाइल पर गाने सुनती महिला

    वक्त हमेशा से ही कीमती रहा है। हर किसी की लाइफ में एक-एक पल की अहमियत होती है। सोशल मीडिया की दुनिया भी इससे दूर नहीं है। यहां भी हर पल कुछ नया देखने-सुनने को मिल जाता है। आज बच्चों से लेकर बड़े लोगों में सोशल मीडिया के प्रति दीवानगी देखी जा सकती है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, स्नैपचैट जैसे कितने ही मीडियम हैं, जहां हर कोई कुछ नया, अनोखा, हैरतअंगेज काम करके न सिर्फ सबका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुटा हुआ है, बल्कि, अपने बिजनेस और ब्रांड की मार्केटिंग कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया को पॉवरफुल मार्केटिंग चैनल भी कहा जाता है। 30 जून को सोशल मीडिया डे के अवसर पर जानिए सोशल मीडिया की दुनिया में एक मिनट में क्या कुछ हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम

    69 हजार से ज्यादा फोटो-वीडियोज हर मिनट शेयर किए जाते हैं।

    95 मिलियन फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं हर दिन।

    50 परसेंट लोग इंस्टा पर देखने के बाद किसी वेबसाइट से शॉपिंग करते हैं।

    30 मिनट एक एवरेज यूजर रोज इंस्टाग्राम पर बिताता है।

    गूगल सर्च

    4.3 मिलियन सर्च हर मिनट होती है।

    70 परसेंट तक वेब ट्रैफिक मोबाइल पर होता है।

    46 परसेंट सर्च स्थानीय वजहों से होती है।

    500 परसेंट के करीब इजाफा हुआ नियर मी सर्च में 2015-2017 के दौरान।

    84 परसेंट लोग दिन में कम से कम बार गूगल का यूज करते हैं।

    फेसबुक

    510 हजार कमेंट्स फेसबुक पर पोस्ट होते हैं।

    293,000 स्टेटस अपडेट और 240,000 पिक्चर्स अपलोड होती हैं हर मिनट।

    9 मिलियन फेसबुक मैसेज हर मिनट भेजे जाते हैं।

    34 मिनट औसतन एक यूजर रोज फेसबुक पर बिताता है।

    टि्वटर

    350 हजार ट्वीट हर मिनट भेजे जाते हैं।

    7,000 ट्वीट टीवी या फिल्मों के बारे में हर मिनट शेयर किए जाते हैं।

    62% वीडियो व्यूज टि्वटर पर 2019 से 2020 तक बढ़े।

    10% अमेरिकन्स ने टि्वटर पर अपना समय बढ़ाया है।

    30% विज्ञापनों की संख्या टि्वटर पर 2020 में बढ़ गई है।

    300% कुकिंग रिलेटेड ट्वीट्स 2020 में टि्वटर पर बढ़ गए हैं।

    यू-ट्यूब

    01 अरब घंटे तक वीडियोज रोज देखे जाते हैं।

    2 अरब लोह हर महीने यू-ट्यूब में लॉग-इन होते हैं।

    74 परसेंट अमेरिकन्स एडल्ट्स यू-ट्यूब यूज करते हैं।

    70 परसेंट से ज्यादा समय मोबाइल पर वीडियो देखे जाते हैं।

    45 परसेंट लाइवस्ट्रीम यू-ट्यूब पर बढ़ गया है।

    स्नैपचैट

    03 बिलियन स्नैप्स हर दिन क्रिएट किए जाते हैं।

    265 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं स्नैपचैट पर।

    3 बिलियन स्नैप हर रोज दुनियाभर में बनाए जाते हैं।

    30 मिनट स्नैपचैटर रोज ऐप पर बिताते हैं।

    35 परसेंट यूजर्स उन प्रोडक्ट्स के बारे में स्नैप भेजेंगे, जिन्हें वे खरीदना चाहते हैं।

    Pic credit- freepik

    comedy show banner
    comedy show banner