Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Post Day 2020: पिछले 165 साल से भारत को दुनियाभर से जोड़े हुए है डाक सेवा, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 09 Oct 2020 08:23 AM (IST)

    World Post Day 2020 10 अक्टूबर को दुनियाभर में World Post Day मनाया जाता है। दुनियाभर में 9 अक्टूबर को डाक सेवाओं की उपयोगिता संभावनाओं को देखते हुए व ...और पढ़ें

    Hero Image
    World Post Day पर जानें इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    विश्व डाक दिवस को स्विट्जरलैंड के बर्न में 1874 ईस्वी में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। 1 जुलाई, 1876 में भारत यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना था। इस सदस्यता को लेने वाला भारत एशिया का पहला देश है। 1 अक्टूबर, 1854 में भारत सरकार ने डाक के लिए एक अलग विभाग की स्थापना की थी।इस दिन को 1969 ईस्वी में जापान के टोकियो में आयोजित यूपीयू कांग्रेस में विश्व पोस्ट दिवस के रूप में आयोजित किए जाने के लिए चुना गया था। यूपीयू पूरी दुनिया में संचार क्रांति के उद्देश्यों पर यह ध्यान में रखते हुए केन्द्रित रहता है की लोग एक-दुसरे को पत्र लिखें और अपने विचारों को साझा कर सकें। यह दिवस पोस्टल सेवा के महत्वपूर्ण योगदान को भी ध्यान में रखता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व डाक दिवस का इतिहास

    मिस्र में 255 ईसा पूर्व का समय था जब पहली बार पोस्टल सेवा और उसके प्रमाण के बारे में जाना गया। 17 वीं और 18 वीं शताब्दी के दौरान, देशों के मध्य द्विपक्षीय समझौतों और मेल के आदान प्रदान को नियंत्रित करने के सन्दर्भ में पोस्टल समझौतों का इस्तेमाल किया गया था। 19 वीं सदी तक द्विपक्षीय समझौतों का नेटवर्क काफी हद तक जटिल बना रहा, और इसने देशों के मध्य व्यापार और वाणिज्य को नकारात्मक ढंग से प्रभावित किया। अब जरूरत है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए प्रयास उठे।

    विश्व डाक दिवस का उद्देश्य

    विश्व डाक दिवस का मूल उद्देश्य लोगों के बीच पोस्टल सेवा के बारे में प्रचार प्रसार करना है और उसके महत्व को विस्तृत करना है। साथ ही लोगों के जीवन और राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में बताना है।

    डाक दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें

    अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवा दिवस - 9 अक्टूबर (1969 में शुरू हुआ था)

    भारत में पहला पोस्ट ऑफिस - 1774, कोलकाता

    स्पीड पोस्ट भारत में कब शुरू हुआ - 1986

    मनी आर्डर सिस्टम कब शुरू हुआ - 1880

    पहला डाकघर जो भारतीय सीमा के बाहर है - दक्षिण गंगोत्री, अंटार्टिका (1983)

    Pic credit- https://www.freepik.com/free-photo/female-hands-with-envelope-against-gray-background_10250812.htm#page=1&query=letter&position=8