Move to Jagran APP

World Ocean Day 2022: जानें किस उद्देश्य के साथ हुई थी इस दिन की शुरुआत और इस बार की थीम

World Ocean Day 2022 महासागर पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं और पृथ्वी पर जीवन का प्रतीक हैं। पृथ्वी का करीब दो तिहाई हिस्सा महासागरों से घिरा है। तो आज यानी 8 जून को वर्ल्ड ओशन डे मनाने का मकसद लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2022 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2022 07:49 AM (IST)
World Ocean Day 2022: जानें किस उद्देश्य के साथ हुई थी इस दिन की शुरुआत और इस बार की थीम
World Ocean Day 2022: क्या है इस दिन का इतिहास, महत्व व थीम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Ocean Day 2022: मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका और इनके संरक्षण के लिए अनिवार्य प्रयासों के संबंध में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। भोजन और दवाओं के प्रमुख स्त्रोत तथा जीवमंडल का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं महासागर, इसलिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।

loksabha election banner

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का इतिहास

दुनिया में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ महासागरों के दूषित होने की गति भी उसी तेजी से बढ़ती गई है। इसको रोकने के लिए साल 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में हर साल विश्व महासागर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। तब कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशन डेवलपमेंट तथा ओशन इंस्टीट्यूट ऑफ कनाडा द्वारा पृथ्वी शिखर सम्मेलन में इसकी अवधारणा का प्रस्ताव रखा गया था। जिसका मकसद लोगों को महासागरों पर मानवीय क्रियाकलापों के प्रभावों को सूचित करना, महासागर के लिए नागरिकों का एक विश्वव्यापी आंदोलन विकसित करना और देशभर के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजन पर वैश्विक आबादी को एकजुट करना था। साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस अवलोकन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई, जिसके बाद यह दिवस 'द ओशन प्रोजेक्ट' तथा 'वर्ल्ड ओशन नेटवर्क' के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 8 जून को मनाया जाने लगा।

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का उद्देश्य

जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थितिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनिया में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है। दरअसल पृथ्वी और हमारे जीवन में समुद्रों का बहुत अहम स्थान है, लेकिन फिर भी हम इसके संरक्षण पर कोई भी खास ध्यान नहीं देते हैं। संरक्षण के बजाय हम इसे दूषित करने में लगे हुए हैं। जिस वजह से दुनियाभर के महासागर बढ़ते मानवीय क्रियाकलापों के कारण बुरी तरह प्रदूषित हो रहे हैं।

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day 2022) की थीम

इस दिन को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है तो इस साल वर्ल्ड ओशन डे का थीम है- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean.) 

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.