World Liver Day 2023: हर साल क्यों मनाया जाता है लिवर डे? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम
World Liver Day 2023 लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यही वजह है कि लोगों को इसकी सेहत के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल 19 अप्रैल को वर् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Liver Day 2023: हमारे शरीर में मौजूद सभी अंग बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। शरीर के इन्हीं जरूरी अंगों में से एक लिवर कई सारे कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। लिवर की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में लिवर की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। लिवर शरीर का सबसे अहम अंग होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इतना ही नहीं यह भोजन पचाने के साथ ही अन्य कई जरूरी कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है। तो चलिए जानते हैं लिवर दिवस के महत्व और इस साल की इसकी थीम के बारे में-
लिवर दिवस का महत्व
इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को लिवर की सेहत के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण लिवर की बीमारी है। ऐसे में यह दिन फैट वाले भोजन से परहेज कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर लोगों को अपने लिवर की देखभाल करने के लिए जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता है।
लिवर दिवस 2023 की थीम
यह दिवस पर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। बात करें इस साल के लिए तय की गई थीम की, तो विश्व लिवर दिवस 2023 की थीम "सतर्क रहें, नियमित लिवर चेक-अप करें, फैटी लिवर किसी को भी प्रभावित कर सकता है" (Be Vigilant, Do Regular Liver Check-Up, Fatty Liver Can Affect Anyone) रखी गई है।
लिवर क्या है?
यह पेट के दाहिने तरफ रिब केज के नीचे मौजूद मानव शरीर का एक आवश्यक अंग है। लिवर पित्त का उत्पादन करता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। इन सबके अलावा लिवर शरीर के अन्य लिवर अन्य कई कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी न केवल पाचन तंत्र को प्रभावित करती है, बल्कि गुर्दे, फेफड़े, हृदय और मस्तिष्क के कार्य कर भी असर डालती है।
लिवर की महत्वता
लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखना काफी आवश्यक है,क्योंकि यह कई कार्य करता है और मानव पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में इसे हेल्दी बनाएं रखने के लिए अपनी जीवनशैली में उचित बदलाव कर इसे खराब होने से बचाया जा सकता है। आप इन टिप्स की मदद से अपने लिवर को हेल्दी बना सकते हैं-
- नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग (एनएएफएलडी) से बचाव के लिए वजन नियंत्रण रखें।
- स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम की मदद से लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है।
- हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-बी के लिए टीका जरूर लगवाएं।
- सिगरेट आदि के सेवन से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए धूम्रपान न करें।
- तनाव का हमारे लिवर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप खुद को तनाव से दूर रखें।
- हाई कैलोरी वाले भोजन, सैचुरेटेड फैट,कार्बोहाइड्रेट और शक्कर से बचें।
- सेहतमंद रहने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है, इसलिए खूब सारा पानी पिएं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।