Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Environment Day 2023: कार्बन फुटप्रिंट घटाने में मददगार हैं ये टिप्स, सुरक्षित रहेगा वातावरण

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 09:04 AM (IST)

    World Environment Day 2023 हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जिसे मनाने का मकसद पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पृथ्वी को रहने योग्य बनाना होता है। तो आप भी इन तरीकों से दे सकते हैं पर्यावरण को बचाने में योगदान।

    Hero Image
    World Environment Day 2023: कार्बन फुटप्रिंट घटाने के टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Environment Day 2023: दुनियाभर में पर्यावरण का तेजी से नुकसान हो रहा है। आंकड़े बताते हैं कि प्राकृतिक संसाधनों का इसी रफ्तार से दोहन किया जाता रहा, तो साल 2050 तक पृथ्वी पर रहना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि पिछले कुछ सालों मं पर्यावरण संरक्षण का भाव या यू कहें कि जरूरत महसूस हुई है, लेकिन जो प्रयास हो रहे हैं ये उतने पर्याप्त नहीं कि फ्यूचर में पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। तो इसके लिए हमें भी कुछ प्रयास करने होंगे। इसके लिए कार्बन फुटप्रिंट कम करना सबसे पहली जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता है कार्बन फुटप्रिंट?

    कार्बन फुटप्रिंट का अर्थ होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा कितना कार्बन वातावरण में जाता है। यही कार्बन पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण है। 

    कैसे कम कर सकते हैं कार्बन फुटप्रिंट?

    - घर के गीले कचरे को अलग रखें, जिसका इस्तेमाल खाद बनाने के लिए कर सकते हैं, जैसे कि सड़ी और बेकार होने वाली सब्जियां, सब्जियों के छिलके आदि। घर में बाहर की ओर एक कोने में एक गड्ढा बना दें। इसमें डालते रहें। कुछ दिनों में खाद तैयार हो जाएगी।

    - घर में एक नीम या बांस का पौधा लगाएं। इससे दातुन करें। आपको केमिकल वाले ब्रश व टूथपेस्ट की जरूरत नहीं होगी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली भी मिलेगी। इन पौधों के कई अन्य लाभ भी हैं।

    - एक स्टील की स्ट्रॉ खरीदकर अपने बैग या गाड़ी में रख लें। किसी कैफे या रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो प्लास्टिक या पेपर स्ट्रॉ न लें। दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।

    - अपने कार या बाइक में एक कपड़े का थैला लेकर चलें। शॉपिंग या सब्जी आदि की खरीददारी करते हैं, तो दुकानदार से प्लास्टिक बैग न लें। बर्थडे पर पौधे गिफ्ट करें।

    - बाहर चाय-कॉफी के लिए जाते हैं, तो प्लास्टिक कप की जगह आप चीनी मिट्टी या शीशे के कप में लाने के लिए कहें। यह सेहत के लिए ठीक होते हैं। प्लास्टिक के डिब्बों या बर्तनों में गर्म चीजों के उपयोग से बचें।

    - बाहर जा रहे हैं, तो घर से पानी की बोतल लेकर जाएं। बाजार में बिकने वाली पानी की बोतलें खरीदने से बचें। बोतलें न केवल पर्यावरण के लिहाज से बल्कि सेहत और आर्थिक दृष्टिकोण से भी सही नहीं होती हैं।

    - खाने के लिए घर से बाहर जाते समय प्लास्टिक के इस्तेमाल की जगह पर रीजूयजेबल बॉक्स साथ लेकर जाएं। इससे आप खाने के लिए प्लास्टिक थैले और डिस्पोजेबल कंटेनर्स का उपयोग कम करेंगे।

    - शहरों में जगह-जगह कूड़े के डिब्बे या रिसाइक्लिंग प्लांट लगाए होते हैं। कोशिश करें कि जो भी कूड़ा आदि निकलता है, तो उसमें ही डालें। इससे उनका उपयोग सही तरीके से होगा। कागज प दोनों ओर प्रिंट लें।

    - बाहर खाना खरीदने की जगह घर पर अपने स्नैक्स और खाद्य सामग्री तैयार करें। इससे आप एक्स्ट्रा प्लास्टिक पैकेजिग का इस्तेमाल कम कर सकते हैं। सेहत के हिसाब से भी यह सही होता है।

    - दिन के समय घर के पर्दों को हटा दें रोशनी आने दें। बिजली की जरूरत कम हो जाएगी। बल्ब की जगह सीएफएल का इस्तेमाल करें।

     

    Pic credit- freepik