Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Coconut Day 2022: किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस साल विश्व नारियल दिवस और क्या है इसका इतिहास, जानें यहां

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2022 09:12 AM (IST)

    World Coconut Day 2022 नारियल को दुनिया के सबसे उपयोगी वृक्षों में से एक माना जाता है। इसे जीवन का वृक्ष (Tree of life) भी कहा जाता है। आज यानी 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है। जानते हैं इसका इतिहास व इस साल की थीम।

    Hero Image
    World Coconut Day 2022: विश्व नारियल दिवस का इतिहास, महत्व व थीम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Coconut Day 2022: नारियल कई सारे न्यूट्रिशन से भरा हुआ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। नारियल के इसी गुणों और महत्व को बताने के लिए हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस ( World Coconut Day) मनाया जाता है। इस साल यानी 2022 में 2 सितंबर को 14वां वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जा रहा है। भोजन, ईंधन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, दवाईयों के अलावा और भी कई चीजों में नारियल का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं कब और कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और इस साल की थीम। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व नारियल दिवस का इतिहास (History Of World Coconut Day)

    हर साल 2 सितम्बर को नारियल उत्पादक देशों के अंतर सरकारी संगठन ‘अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC)’ की स्थापना को चिह्नित करने के लिए विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार एशिया प्रशांत नारियल समुदाय ने 2 सितंबर 2009 को मनाया था।

    इंटरनेशनल कोकोनट कम्युनिटी (ICC) की स्थापना साल 1969 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक आयोग (UN-ESCAP) के तत्वावधान में हुई थी। उस समय इसे एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय के रूप में जाना जाता था। इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है और वर्तमान में इस संगठन में कुल 20 देश शामिल है जिसका भारत भी सदस्य है। भारत दुनिया के टॉप नारियल उत्पादक देशों में से एक है, जिसमें कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों का प्रमुख रूप से शामिल हैं। देश की बात करें तो इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन करता है।

    विश्व नारियल दिवस 2022 की थीम (World Coconut Day Theme)

    हर साल विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) को एक ख़ास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व नारियल दिवस 2022 की थीम है ‘खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें‘ (Growing Coconut for a Better Future and Life) है। पिछले साल 2021 में इसकी थीम 'कोविड-19 महामारी और उससे परे एक सुरक्षित समानेशी लचीला और टिकाऊ नारियल समुदाय का निर्माण' थी।  

    Pic credit- freepik