Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Aids Day 2022: जानिए क्या है इस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 06:38 PM (IST)

    World Aids Day 2022 Theme वर्ल्ड एड्स डे 2022 की थीम है एक्युलाइज यानी समानता।हर साल यूनाइटेड नेशंस की एजेंसियां और कई देशों की सरकार मिलकर एड्स दिवस की थीम पर अभियान चलाते हैं। जिससे लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हों।

    Hero Image
    World Aids Day 2022 Theme: विश्व एड्स डे की थीम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कWorld AIDS Day 2022: विश्व में हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका पूरा नाम 'एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम' है। यह बीमारी HIV(वायरस) की संक्रमण की वजह से फैलती है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है, लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का हौसला बढ़ाना है। जिससे लोग इस खतरनाक बीमारी को मात दे सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्ड एड्स डे 2022 की थीम-

    वर्ल्ड एड्स दिवस 2022 की थीम है एक्युलाइज (Equalize) यानी समानता। दरअसल जो लोग एड्स से पीड़ित होते हैं, उन्हें समाज में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। लोगों को लगता है कि यह छूआ-छूत की बीमारी है, जबकि ऐसा नहीं है। इस साल की थीम, भेदभाव को खत्म कर के हर उस व्यक्ति को सम्मान करने पर जोर दिया गया है, जो इस बीमारी से पीड़ित है या जिन्होंने इस रोग के कारण अपनी जान गंवाई हैं।

    वर्ल्ड एड्स डे का इतिहास

    बता दें कि वर्ल्ड एड्स डे को मनाने की शुरुआत 1 दिसंबर 1988 में हुई थी। खास बात यह है कि वर्ल्ड हेल्थ डे ग्लोबल हेल्थ के लिए पहला इंटरनेशनल डे था। जिसमें हर साल यूनाइटेड नेशंस की एजेंसियां और कई देशों की सरकार मिलकर एचआईवी से जुड़ी खास थीम पर अभियान चलाते हैं।  इस दिन लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह की एक्टिविटीज की जाती है।

    एड्स जानलेवा बीमारी है, इस बीमारी का अभी तक इलाज संभव नहीं हो पाया है। इस रोग को मात देने के लिए बचाव ही बेहतरीन उपाय है।

    - एड्स से संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने से बचें।

    - किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा उपयोग में लिया गया इंजेक्शन और सूई का प्रयोग न करें।

    -अपने गुप्तांगों की साफ-सफाई पर ध्यान दें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel

    comedy show banner
    comedy show banner