Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wooden Utensils Cleaning: अगर आप भी करती हैं लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल, तो ऐसे करें उनकी साफ-सफाई

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 12:26 PM (IST)

    Wooden Utensils Cleaning अगर आपके भी किचन में लकड़ी के बर्तन हैं। जिनकी चमक दिन-प्रतिदिन फीकी पड़ती जा रही है और तो और उससे खाने की बदबू भी नहीं जा रह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Wooden Utensils Cleaning: लकड़ी के बर्तनों को चमकाने के टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Wooden Utensils Cleaning: खाना पकाने के लिए ज्यादातर घरों में स्टील, लोहे, एल्यूमीनियम और नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। नॉन स्टिक बर्तनों में खाने पकाने के लिए लकड़ी के चम्मच और पलटे यूज किए जाते हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ लोग खाना सर्व करने और खाने के लिए भी लकड़ी के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। इन बर्तनों की साफ-सफाई और रख-रखाव आम बर्तनों की तुलना में थोड़ा मुश्किल होती है। धूल पड़ने से इनकी चमक कम होते जाती है और कई बार इनसे खाने की महक भी आसानी से साफ नहीं होती। तो यहां दिए गए टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से आसानी से चमकाए जा सकते हैं लकड़ी के बर्तन। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. नींबू

    नींबू की मदद से दाग-धब्बे दूर करने के साथ ही बर्तनों की चमक भी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए गरम पानी में नींबू का रस डालें और बर्तनों को इसमें 5-10 मिनट के लिए डुबाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद पानी से निकाल कर साफ कपड़े से पोंछकर धूप से थोड़ा और अच्छी तरह सुखा लें। 

    2. सिरका 

    लकड़ी के बर्तनों को साफ करने में सिरका भी बेहद असरदार उपाय है। इसके लिए किसी बड़े बर्तन में सिरका डालें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब कॉटन या कपड़े को इस मिश्रण में डुबोएं और इसे निचोड़ लें। फिर इससे बर्तनों को साफ करें। इससे न सिर्फ बर्तन साफ हो जाएंगे बल्कि उनसे आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी। 

    3. नमक

    नमक का इस्तेमाल लकड़ी, एल्यूमीनियम और भी कई दूसरे तरह के बर्तनों को साफ करने व चमकाने में किया जाता है और यह काफी असरदार भी होता है। इसके लिए बर्तन में पानी उबालें। उसमें एक चम्मच नमक डालकर कुछ देर इसमें लकड़ी के बर्तन को छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसे पानी से निकालकर धूप में सूखने के लिए रख दें। लकड़ी के बर्तनों की चमक बढ़ जाएगी। 

    4. बेकिंग सोडा 

    बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर सॉल्यूशन बनाएं। इस मिश्रण को लकड़ी के बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब यह थोड़ा सूख जाए, तो बर्तनों को गरम पानी से धो लें। बर्तन एक बार फिर से चमक उठेंगे।

    लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखाना बहुत जरूरी है वरना फंगस लगने के भी चांसेज होते हैं।

    Pic credit- freepik