Woolen Clothes: ऊनी कपड़ों की देखभाल ऐसे करें, कपड़े रहेंगे नए!
Woolen Clothes अक्सर लोग ऊनी कपड़ों को सही तरीके से नहीं रखते हैं। ऐसे में ये कपड़े जल्दी ही खराब हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ऊनी कपड़े लंबे समय तक नए रहें तो आप इन टिप्स को आजमा सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Woolen Clothes: सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर दिए है। मौसम के अनुसार आप कपड़ों की डिमांड करते हैं, लेकिन कई लोग ऊनी कपड़ों के रख-रखाव को लेकर लापरवाही करते हैं। ऐसे में ये कपड़े जल्द ही खराब हो जाते हैं। अगर आप ऊनी कपड़ों को सही तरीके से रखेंगे, तो ये लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। आइए जानते हैं, आप ऊनी कपड़ों की रख-रखाव कैसे करें।
- आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि ऊनी कपड़ों में फंगस लग जाती है। जी हां, ये समस्या नमी के कारण होती है। इससे आपके ऊनी कपड़े जल्दी ही खराब हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन कपड़ों के धूप में अवश्य सूखाएं। इससे आपके ऊनी कपड़े सेफ रहेंगे।
- ऊनी कपड़ों पर भूलकर भी आयरन का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से ये कपड़े खराब हो सकते हैं। अगर आयरन करना जरूरी है, तो ऊनी कपड़ों पर कॉटन रख दें, उसके बाद आयरन करें।
- अगर ऊनी कपड़ों के दाग को दूर करना हो, तो गुनगुना पानी लें। ये ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो। गुनगुने पानी में स्पिरिट मिला लें। अब इस पानी में पानी से ऊनी कपड़े को धोएं। ये तरीका ऊनी कपड़ों के दाग के हल्का कर सकता है।
- ऊनी कपड़ों को वाशिंग मशिन में कभी न धोएं। आप इसे सॉफ्ट ब्रश से भी झाड़ सकते हैं।
- ऊनी कपड़ों को कीड़े से बचाने के लिए आलमारी में नेप्थलीन की गोलियां जरूर रखें। इससे आपके कपड़े सुरक्षित रहेंगे।
- ऊनी कपड़े काफी मुलायम होते हैं। इसे धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इसे ठंडे पानी से ही धोएं। अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो ऊनी कपड़े सिकुड़ जाएंगे।
- ऊनी कपड़े को धोने के बाद न निचोड़ें। इसे हैंगर पर लटका दें, या किसी साफ-सुथरे जगह पर फैला दें। इससे ऊनी कपड़ों का शेप नहीं बदलता है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।