Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Humidity Reason: बारिश के बाद क्यों बढ़ जाती है गर्मी ? जानें क्या है उमस और पसीने की वजह

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 12:22 PM (IST)

    Humidity Reason इन दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। बदलते मौसम की वजह से लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन बारिश के बाद होने वाली उमस अक्सर हमारे के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल आता है कि आखिर बरसात के लिए गर्मी और क्यों बढ़ जाती है।

    Hero Image
    बारिश के बाद क्यों रुलाने लगती है गर्मी?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Humidity Reason: रविवार की सुबह दिल्ली और इसके आसपास के लोगों के लिए राहत लेकर आई। झमाझम बारिश और सुहाने मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। लेकिन बारिश से मिली राहत के बाद अक्सर उमस की वजह से हमारा हाल बेहाल हो जाता है। बारिश की वजह से मिली कुछ देर की राहत बाद में सजा बन जाती है। धूप और उमस की वजह से दिनभर पसीने और चिपचिपाहट की समस्या बनी रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह उमस भरी गर्मी चिलचिलाती धूप से भी ज्यादा परेशान करने वाली होती है, जिसकी वजह से जीना मुहाल हो जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बारिश के बाद इतनी उमस क्यों बढ़ जाती है? अगर आपके मन में इसे लेकर सवाल है और आप इसका जवाब खोज रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे बारिश के बाद होने वाली उमस की वजह के बारे में-

    बारिश के बाद क्यों बढ़ जाती है उमस

    मई और जून के महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी की वजह से मौसम पूरा शुष्क हो जाता है। इसकी वजह से वातावरण में नमी की कमी हो जाती है। लेकिन जब ऐसे मौसम में बारिश होती है, तो यह राहत के साथ ही परेशानी का सबब भी बन जाती है। दरअसल, तपती सूखी धरती पर जब पानी की बूंदें पड़ती है, तो इससे जमीन से गर्म भाप निकलती है, जिससे वातावरण में नमी आ जाती है। ऐसे में बाारिश के बाद बढ़ते तापमान के साथ हल्की नमी उमस का कारण बन जाती है।

    गर्मी में क्यों आता है पसीना?

    ये तो हुई बारिश के बाद उमस की बात, लेकिन अब सवाल यह भी है कि आखिर उमस वाली गर्मी में ज्यादा पसीना क्यों आता है। इसकी वजह की वातावरण में बढ़ती नमी ही है। दरअसल, पसीना आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो शरीर को ठंडा रखने का काम करती है। मनाव शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। लेकिन जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो शरीर को ठंडा करने के लिए पसीना आने लगता है, जिससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है।

    इसलिए आता है ज्यादा पसीना

    मई-जून की गर्मी में वातावरण सूखा होता है, जिसकी वजह से वातावरण में नमी की कमी होती है। ऐसे में इस मौसम में पसीना आने पर भी वह हवा में जल्दी उड़ जाता है यानी शुष्क हवा में पसीना सूख जाता है। लेकिन बारिश के बाद बाद वातावरण में नमी आती है, तो गर्मी की वजह से पसीना तेजी से निकलने लगता है और इसके सूखने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इस वजह से उमस वाली गर्मी में चिपचिपाहट महसूस होती है और दिनभर पसीना आता रहता है।

    Picture Courtesy: Freepik