International Picnic Day 2023: कैसे हुई पिकनिक की शुरुआत? जानें क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व
International Picnic Day 2023 रोज की भागदौड़ और तनाव से दूर सुकून के पल बिताने के लिए लोग अक्सर बाहर पिकनिक पर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पिकनिक की शुरुआत कैसे हुई और क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल पिकनिक डे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Picnic Day 2023: बच्चे हो या फिर बड़े शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे घूमना-फिरना पसंद न हों। खासतौर पर जब बात पिकनिक की आती है, तो बड़े-छोटे सभी उत्साहित हो जाते हैं। रोज की भागदौड़ और काम या पढ़ाई के बढ़ते बोझ की वजह से अक्सर लोग मानसिक रूप से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में पिकनिक एक ऐसा जरिया है, जिसकी मदद से लोग सुकून के पल बिता सकते हैं और अपने माइंड को रिलैक्स भी कर सकते हैं।
अपने जीवन हर कोई कभी न कभी पिकनिक पर जरूर गया होगा। लेकिन क्या आपको पता है हर साल एक दिन ऐसा भी होता है, जब पिकनिक दिवस मनाया जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे पिकनिक को समर्पित इस खास दिन के बारे में, तो चलिए जानते हैं इंटरनेशनल पिकनिक डे का इतिहास और महत्व-
कब मनाया जाता है पिकनिक डे?
हर साल पूरी दुनिया में 18 जून के दिन को इंटरनेशनल पिकनिक डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हुई थी। उस दौरान इस दिन को मौके पर बाहर एक तरह का अनौपचारिक भोजन किया जाता था।
पिकनिक डे का इतिहास
पिकनिक शब्द फ्रेंच शब्द 'पीक-निक' (pique-nique) से आया है, जिसका अर्थ है एक सामाजिक कार्यक्रम, जहां हर कोई अपनी भोजन शेयर करता है। हालांकि, पिकनिक डे का इतिहास अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं है, लेकिन यह माना जाता है कि फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पिकनिक की शुरुआत एक तरह के अनौपचारिक भोजन के रूप में हुई थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सबसे बड़ी पिकनिक पुर्तगाल में हुई थी, जिसमें लगभग 20,000 लोगों ने भाग लिया था।
इसलिए भी आयोजित होती थी पिकनिक
पहले के समय में पिकनिक सिर्फ तनाव से निपटने या अच्छा बाहरी भोजन खाने का साधन नहीं था, बल्कि यह कभी-कभी एक जैसे राजनीतिक हित वाले लोगों की एक तरह की गैदरिंग भी होती थी। साल 1989 में ऑस्ट्रिया और हंगरी की सीमा पर आयोजित पैन-यूरोपीय पिकनिक इस बात का सबूत है।
पिकनिक डे सेलिब्रेशन
इस खास दिन पर पूरी दुनिया में लोग अपने दोस्तों और परिवार से मिलते हैं और पिकनिक पर जाते हैं। वे आम तौर पर भोजन, खेल, शीतल पेय, जूस और अन्य जरूरी सामान अपने साथ ले जाते थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में यह दिन अगस्त के पहले सोमवार को मनाया जाता है। इस दिन यहां लोगों को एक दिन की छुट्टी मिलती है और स्कूल और कॉलेज भी बंद रहते हैं।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।