मौसम कोई भी हो, इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से पाएं मक्खियों से छुटकारा
बारिश का मौसम आया नहीं कि घर में मच्छर मक्खियों और कॉकरोच का अटैक शुरू हो जाता है। अगर इस ओर ध्यान न दिया जाए तो ये परेशान तो करते ही हैं साथ ही बीमारी भी फैला सकते हैं। तो कैसे मक्खियों को रखें घर से दूर जान लें यहां।

बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़े का सबसे ज्यादा अटैक होता है। दीवारों पर मकड़ी के जाले, तो कहीं कॉकरोच, छिपकली, लेकिन सबसे ज्यादा परेशान मक्खियां करती हैं। गंदी जगहों पर बैठती हैं और फिर खाने-पीने की चीज़ों पर जिससे सबसे ज्यादा बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। वैसे तो इन्हें भगाने के लिए कई तरह के स्प्रे मार्केट में अवेलेबल हैं लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इनका आसानी से सफाया किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
1. मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए रुई को किसी तेज़ ख़ुशबू वाले तेल में डुबोकर दरवाज़े, खिड़कियों के पास रखने से मक्खियां दूर भागती हैं।
2. कपूर मक्खी व मच्छर दोनों को ही भगाने में कारगर उपाय है। इसे जलाकर इसके धुएं को हर एक कमरे में बिखेर दें।तेज महक काफी है मक्खियां को भगाने के लिए।
3. जिस जगह पर बहुत सारी मक्खियां आ रही हैं वहां दालचीनी के टुकड़े रख दें। इसकी महक से मक्खियां दूर भागती हैं।
4. मक्खियां भगाने में ज्यादातर साबुत मसाले कारगर होते हैं। दालचीनी के अलावा आप लौंग रखकर भी मक्खियों को घर से दूर रख सकते हैं। मक्खियां ही नहीं लौंग से कॉकरोच भी दूर भागते हैं।
5. लैवेंडर, नीलगिरी, लेमनग्रास जैसे कुछ एसेंशियल ऑयल्स के इस्तेमाल से भी मक्खियां दूर रहती हैं। बेडरूम से लेकर किचन और बाथरूम हर जगह इन तेलों का छिड़काव किया जा सकता है।
6. स्प्रे बॉटल में लाल मिर्च और पानी का मिश्रण तैयार करें और इसका छिड़काव करें।
7. घर के एंट्री गेट पर पानी भरा प्लास्टिक बैग टांगने से भी मक्खियां दूर भागती हैं।
8. आम दिनों में न भी लगाएं तो चलेगा लेकिन बरसात के मौसम में पानी में किटाणुनाशक डालकर ही पोंछा लगाएं।
9. कचरे को सही तरी़के से डालें। कूड़ेदान को हमेशा ढंककर रखना चाहिए।
10. भोजन, फल-सब्ज़ियों को हमेशा ढंककर रखें। वरना इस पर मक्खियां बैठकर बीमार करने का काम करती हैं।
Pic credit- unsplash
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।