विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Strange Wedding Traditions: भारतीय शादियों में निभाई जाती हैं हैरान करने वाली ये अजीबोगरीब परंपराएं

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 20 May 2023 06:39 PM (IST)

Strange Wedding Traditions हमारे देश में शादी की अजीबोगरीब परंपरा हैं। ये वाकई चौंकाने वाली हैं। हर परंपरा के अलग-अलग ...और पढ़ें

भारत में निभाई जाने वाली शादी की अजीबोगरीब परंपराएं, जो आपको कर देंगी हैरान
भारत में निभाई जाने वाली शादी की अजीबोगरीब परंपराएं, जो आपको कर देंगी हैरान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Strange Wedding Traditions: हर देश, हर राज्य, हर शहर में शादी की अलग-अलग परंपराएं हैं। ये परंपराएं वाकई चौंकाने वाली होती हैं। इन रिवाजों के अलग-अलग महत्व भी होते हैं। हमारे देश में शादियों के दौरान दुल्हे का जूता चुराना बहुत ही लोकप्रिय रस्म है, लेकिन इसके अलावा भी कई तरह की परंपराएं हैं, जिनके बारे में जानकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा। तो आइए जानते हैं इन अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में...

  • दूध और शहद में पैर भिगोकर पीना

गुजरात में शादी की अजीबोगरीब परंपरा है। यहां दूल्हे का स्वागत एक खास तरीके से किया जाता है। शादी के दौरान दूल्हे के पैर को दूध और शहद से धोने की परंपरा है। इसके बाद इस मिश्रण को दूल्हे को पिलाया जाता है।

  • टमाटर फेंककर किया जाता है दूल्हे का स्वागत

आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा न... कि दूल्हे का स्वागत टमाटर फेंककर किया जाता है। जी हां, यह बात सच है। उत्तरप्रदेश के शहर सरसौल में शादी के दौरान दूल्हे का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों की बजाय टमाटर फेंककर किया जाता है।

मान्यता के अनुसार, अगर शादी इस तरीके से होती है, तो पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बरकरार रहता है।

  • नवविवाहित जोड़े पानी में फेंकते हैं मछली

यह रस्म मणिपुर में काफी प्रचलित है। यहां की शादियों में सबसे अजीब रस्म है, पानी में मछली फेंकना। ऐसा कहा जाता है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष की महिलाएं मछली का एक जोड़ा पानी में फेंकती हैं। यह कपल के मजबूत रिश्ते को दर्शाता है । ऐसा माना जाता है कि अगर मछलियां एक साथ चलती हैं, तो पति-पत्नी एक साथ सुखी जीवन बिताएंगे।

  • दूल्हे के कपड़े फाड़ना

शादी के दौरान दूल्हे के कपड़े फाड़ते देखना काफी अजीब है। लेकिन यह परंपरा सिंधी समुदाय के लोगों द्वारा अपनाई जाती है। इस परंपरा को "सांठ" के नाम से जाना जाता है । यहां दूल्हे को दाहिने पैर में जूता पहनाया जाता है और उसके सिर पर तेल लगाया जाता है। इसके बाद दाहिने पैर से मिट्टी का बर्तन फोड़ दिया जाता है और फिर दूल्हे के कपड़े फाड़ दिए जाते हैं।

  • नाक खींचना

गुजराती शादी में दूल्हे की नाक खींचने की अनोखी परंपरा हैं। इस परंपरा को पोंखना कहा जाता है। दूल्हे के स्वागत के दौरान दुल्हन की मां आरती करती है। इसके बाद वह दूल्हे की नाक खींचती हैं। यह अजीबोगरीब परंपरा इसलिए की जाती है, ताकि दूल्हा विनम्र और आभारी रहे।

  • गृह प्रवेश के दौरान टोकड़ी में पैर रखती है दुल्हन

बिहार की शादियों में यह अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। ससुराल में दुल्हन अपना पैर बड़ी टोकड़ी में रखते हुए घर में प्रवेश करती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं