Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीखें कंप्यूटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने के ये चार तरीके

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 27 Mar 2017 12:58 PM (IST)

    विंडोज डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके हैं। आज आपको उन्हीं में से चार तरीके बताने जा रहे हैं।

    सीखें कंप्यूटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने के ये चार तरीके

    स्क्रीनशॉट लेना बेहद आसान काम है। अगर आप विंडोज पर स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, तो कीबोर्ड पर प्रिंट स्क्रीन का बटन टैप करने से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। वहीं, मैकबुक एयर में cmd + shift + 3 को दबाकर पूरे स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। आपको बता दें कि विंडोज डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने के कई और भी तरीके हैं। आज आपको उन्हीं में से चार तरीके बताने जा रहे हैं। ध्यान रहे कि ये तरीके विंडोज एक्सपी या ओएस के नए वर्जन के साथ ही काम करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे स्क्रीन के स्क्रीनशॉट को फाइल पर कैसे करें सेव: सबसे पहले विंडोज बटन के बाद प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। ऐसे करने के बाद स्क्रीनशॉट आपके कंप्यूटर की पिक्चर्स लाइब्रेरी में स्टोर हो जाएगा। इसके बाद एक्सप्लोरर को लॉन्च करें। इसके बाद साइड में दिए गए पिक्चर्स पर क्लिक करें। स्क्रीनशॉट फोल्डर को ओपन करते ही आपको स्क्रीनशॉट मिल जाएगा।

    स्क्रीनशॉट को क्लिपबोर्ड पर सेव करने का तरीका: प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। ऐसा करने से प्रिंट स्क्रीन क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाता है। अब आपको ऐसे ऐप ओपन करने होंगे, जो इमेज को हैंडल कर सकते हैं, जैसे- एमएस पेंट, वर्ड आदि। अब ctrl + v दबाएं। ऐसा करने से ऐप पर स्क्रीनशॉट पेस्ट हो जाएगा। अब ctrl + s दबा कर स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते हैं।

    किसी ऐप या विंडो का स्क्रीनशॉट: आप जिस भी ऐप का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, वह ऐप फोरग्राउंड में होनी चाहिए यानी उस ऐप का पेज दिखना चाहिए। इसके बाद alt + Print Screen दबाएं। अब एमएस पेंट ओपन करें और ctrl + v को दबाएं। ऐसा करने के बाद ओपन विंडो का स्क्रीनशॉट पेंट में स्टोर हो जाएगा। इसके बाद आप स्क्रीनशॉट को अपनी पसंद के किसी भी जगह पर स्टोर कर सकेंगे।

    स्क्रीन के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट: इसके लिए स्निपिंग टूल इस्तेमाल किया जा सकता है। स्निपिंग टूल को ओपन करें। इसके लिए menu > All Programs > Accessories में जाना होगा। यहां आपको स्निपिंग टूल मिल जाएगा। अब न्यू के साइड में बने डाउन ऐरो को क्लिक करें। इसके बाद रेक्टेंगुलर स्निप या फ्री-फॉर्म स्निप को चुनें। रेक्टेंगुलर स्निप से आप आयताकार स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। वहीं, फ्री-फॉर्म स्निप की मदद से आप स्क्रीन पर कोई भी आकार बना सकते हैं। इस टूल की मदद से आप स्क्रीनशॉट को पर्सनल कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं।

    - जेएनएन 

    यह भी पढ़ें: कार्ड से भुगतान करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां