Valentine Week Calender: लव फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो जानिए फरवरी का वैलेंटाइन वीक कलैंडर
Valentine Week Calender वैलेंटाइन डे जिसका इंतजार दुनिया भर के प्रेमी बेसब्री से पूरे साल करते हैं। इस दिन यानि 14 फरवरी को प्यार के परिंदों को अपने क्रश से अपने प्यार का इजहार करने का आधिकारिक मौका मिलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। फरवरी का महीना हर लिहाज से खुशगवार रहता है। भीनी-भीनी घूप, खिले-खिले फूल और हल्की सर्दी मूड बना देती है। वैलेंटाइन डे जिसका इंतजार दुनिया भर के प्रेमी बेसब्री से पूरे साल करते हैं। इस दिन प्यार के परिंदों को अपने क्रश से अपने प्यार का इजहार करने का आधिकारिक मौका मिलता है। वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को होता है, लेकिन इस दिन से एक वीक पहले वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक होता है जिसे रोमांस का वीक भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस वीक के कलैंडर के बारे में और उन खास दिनों के बारे में भी।
Rose day-7 february
वेलेंटाइन वीक का फस्ट डे रोज डे होता है जो 7 फरवरी को मनाया जाता है। आप इस दिन को दोस्तों या अपने करीबी लोगों को लाल या पीला गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। फूल बेहद प्यारी चीज है उसमें भी लाल गुलाब उदासी में भी रंग भर देता है। ये दिन रोमांटिक संदेशों के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान करने का दिन है।
Propose Day- 8 feb
प्रपोज डे इस दिन आप अपने क्रश को बता सकते हैं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। आप अपने प्रियजन को मैसेज कर सकते हैं। यदि आप अपने क्रश से शादी करना चाहते हैं तो प्रस्ताव रख सकते हैं।
Chocolate day-9
चॉकलेट डे, इस दिन आप अपने नजदीकी और प्रियजनों को चॉकलेट देकर एक-दूसरे को खुश कर सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका या पत्नी या प्रेमी या पति को विशेष रूप से दिल के आकार की चॉकलेट उपहार में दे सकते हैं। हैप्पी चॉकलेट डे इमेज के साथ अपने साथी को खुश कर सकते हैं।
Teddy day
टेडी डे अपने खास और दिल के करीब रहने वाले प्रेमी को दिया जाने वाला सबसे प्यारा उपहार है। इस दिन प्रेमी अपने प्रियजनों को छोटे और बड़े टेडी बियर देकर प्यार का इजहार करते हैं।
Promise day
प्रोमिस डे जिसे 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन हम अपने प्रेमी से कुछ वादें करते हैं और जिसे पूरे होने का इंतजार भी करते हैं। वादा करना अच्छी बात है लेकिन हमें वादे करने के बजाय अपने प्यार और अपने प्यार को व्यक्त करने की हिम्मत होनी चाहिए। वैलेंटाइन वीक में इस दिन को प्रोमिस डे के नाम से मनाया जाता है। वादे करें और उन्हें पूरा भी करें इस तरह रिश्ते मजबूत होते हैं।
Hug day
हग डे जिसे 12 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने निकट और प्रिय लोगों को गले लगाकर खुशियों को साझा करते हैं। ये दिन रिशतों में गर्मजोशी पैदा करता है। हग डे प्यार और स्नेह व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण एहसास है।
Kiss day
किस डे जिसे 13 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक के कलैंडर में यह छठा दिन है। आप कई तरीकों से अपने प्रिय जनों को प्रेम का इजहार कर सकते हैं, लेकिन प्यार की अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा तरीका किस है। किस कई तरह के हो सकते हैं जैसे फ्रैंच किस, लिप टू लिप किस, फॉरहेड किस। सभी तरह के किस आपके प्यार का इजहार करते हैं।
Valentine’s day
इस कलैंडर का आखिरी दिन यानि 14 नवंबर को होता है वेलैंटाइन डे। ये पूरा दिन बेहद खास है आप इस दिन को अपने प्रियजन के साथ बिताएं ताकि उन्हें खास होने का अहसास महसूस हो सके। अपने प्यार का इजहार गिफ्ट चॉकलेट गुलाब आदि से करें। उन्हें रोमांटिक मैसेज इमेज और शुभकामनाएं भेजें।
रोज़ डे- 7 फरवरी- रविवार
प्रपोज डे- 8 फरवरी- सोमवार
चॉकलेट डे- 9 फरवरी- मंगलवार
टैडी डे- 10 फरवरी- बुधवार
प्रॉमिस डे- 11 फरवरी- गुरुवार
हग डे- 12 फरवरी- शुक्रवार
किस डे- 13 फरवरी- शनिवार
वैलेंटाइन डे- 14 फरवरी- रविवार
Written By: Shahina Noor
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।