Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Vivah Rangoli: देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह पर इन रंगोली डिज़ाइन्स से सजाएं अपना घर

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 03:10 PM (IST)

    Tulsi Vivah Rangoli देवउठनी एकादशी ही नहीं तुलसी विवाह में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा 8 नवंबर को देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tulsi Vivah Rangoli: तुलसी विवाह पर इन रंगोली डिज़ाइन्स से सजाएं अपना घर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tulsi Vivah Rangoli: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन पड़ने वाली एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं, जिसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है। चातुर्मास के खत्म होते ही मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है। इस दिन के बाद से विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि के शुभ मुहूर्त भी मिलने लगते हैं। इसे देवोत्थान एकादशी, देव प्रबोधिनी एकादशी, देवउठनी एकादशी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी आज है। देवउठनी एकादशी के खास मौके पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल को फूलों, बंदनवार और रंगोली से सजाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करना शुभ माना जाता है। इस दिन देवी तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम की विधिवत पूजा करने के साथ विवाह कराया जाता है। शास्त्रों के अनुसार शालिग्राम को भगवान विष्णु का विग्रह रूप माना जाता है। तुलसी विवाह के दिन विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।  

    देवउठनी एकादशी ही नहीं, तुलसी विवाह में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा 8 नवंबर को देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भी मंदिर, मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान शिव व विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। तो अगर आप भी रंगोली बनाने के लिए डिज़ाइन्स की तलाश कर रहे हैं, तो यहां दिए गए ऑप्शन्स आ सकते हैं आपके काम। 

    खूबसूरत और आसानी से बनने वाले रंगोली डिजा़इन्स

    हिंदू धर्म में ज्यादातर त्योहारों पर घर को रंगोली से सजाया जाता है। तो यहां हर प्रकार के डिज़ाइन दिए गए हैं, तो आप अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से इनका चुनाव करें और सजाएं घर का हर एक कोना।