Greasy Utensils Cleaning Tips: बर्तनों की चिकनाई दूर करने में बेहद असरदार हैं ये टिप्स एंड ट्रिक्स
Greasy Utensils Cleaning Tips भारतीय खानपान में ऐसी कई सारी डिशेज़ होती है जिन्हें बनाने में अच्छी-खासी मात्रा में तेल या घी का इस्तेमाल किया जाता है। खाने में तो बहुत मजा आता है लेकिन उसके बाद इन बर्तनों को साफ करने में पसीने छूटने लगते हैं। अगर आप भी अकसर इस चीज़ का सामना करती हैं तो यहां दिए गए उपाय आजमाएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Greasy Utensils Cleaning Tips: चिकनाई लगे बर्तनों की सफाई, नॉर्मल बर्तनों की तुलना में बहुत मुश्किल होती है। कई बार साबुन से अच्छी तरह घिसने के बाद भी चिकनाई रह ही जाती है और ढंग से साफ न करो, तो ये बीतते समय के साथ और ज्यादा जिद्दी होते जाते हैं और फिर तो इन्हें साफ करने के लिए केमिकल का ही सहारा लेना पड़ता है, तो अगर आप भी ऐसे बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां दिए गए उपाय साबित हो सकते हैं कारगर।
Tip- 1
- एक कप वेजिटेबल ऑयल में थोड़ा सा नींबू, नमक औऱ चीनी मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को चिपचिपे ऑयली बर्तनों पर फैलाएं और आधे घंटे बाद स्क्रब पैड से रगड़कर गर्म पानी से धो लें।
- बर्तन एकदम साफ हो जाएंगे।
Tip- 2
- एक कप नींबू के रस में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इसमें स्क्रब पैड डुबोकर बर्तन रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें।
- बर्तन नए जैसे शाइन करने लगेंगे।
Tip- 3
- बर्तनों को गर्म पानी में भिगोने के बाद एक बर्तन में थोड़ा- सा डिश वॉशिंग सोप, विनेगर और बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इसमें नारियल का छिलका डुबोकर बर्तन रगड़ें। बर्तन पर जमी चिकनाई दूर हो जाएगी।
Tip- 4
- बाल्टी या किसी बड़े बर्तन में चावल का मांड लें।
- इसमें बर्तन भिगोएं और आधे घंटे बाद स्क्रब पैड से रगड़कर अच्छी तरह साफ करें।
- बर्तनों पर जमी चिकनाई साफ हो जाएगी।
Tip- 5
- एक बोल में बराबर- बराबर मात्रा में नमक और विनेगर मिलाएं।
- स्क्रब पैड पर इसे लगाकर बोन चाइना क्रॉकरी साफ करें।
- क्रॉकरी पर लगे दाग दूर हो जाएंगे।
Tip- 6
- एक बाल्टी पानी में थोड़ा- सा नमक मिलाकर बर्तन भिगोएं और एक घंटे बाद स्क्रब पैड पर डिश वॉशिंग सोप लगाकर साफ करें। बर्तन चमक उठेंगे।
- बड़े बर्तन साफ करने हों, तो डिटर्जेंट पाउडर में नमक मिलाकर बर्तनों पर फैला दें.
- आधे घंटे बाद स्क्रब पैड से अच्छी तरह रगड़कर गर्म पानी में धो लें।
- बर्तनों पर जमी चिपचिपाहट हट जाएगी।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।