Move to Jagran APP

ईस्टर पर अखरोट से बनने वाली इन डिशेज से करें त्योहार का मजा दोगुना

ईस्टर पर इस बार घर में लिमिटेड चीजों से तैयार करना है कुछ मजेदार रेसिपीज तो अखरोट से बनने वाली इन डिशेज को करें ट्राय। जानेंगे इनकी क्विक रेसिपी।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 08:16 AM (IST)
ईस्टर पर अखरोट से बनने वाली इन डिशेज से करें त्योहार का मजा दोगुना
ईस्टर पर अखरोट से बनने वाली इन डिशेज से करें त्योहार का मजा दोगुना

ईस्टर का समय अपने प्रियजनों के साथ खुशियां मनाने का होता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते इस त्योहार को मनाने का तरीका काफी अलग हो सकता है। लेकिन इसे लेकर ज्यादा फ्रिक न करें, त्योहार पर इस बार टेस्ट के साथ ही हेल्थ को भी फोकस करेंगे। तो इस साल आपके दिल को सेहतमंद रखने वाले अखरोट के साथ तैयार करेंगे कुछ पारंपरिक पकवान, जो कर देंगे ईस्टर का मजा दोगुना। 

loksabha election banner

अखरोट न सिर्फ डिशेज का स्वाद बल्कि उनका पोषण भी बढ़ाते हैं। अखरोट इकलौता ऐसा ड्राइफूट है, जो पौधों से मिलने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड (2.5 ग्राम/28 ग्राम) प्रदान करने का प्रमुख स्त्रोत है। मुट्ठी भर अखरोट खाने से हमें 4 ग्राम प्रोटीन के साथ 2 ग्राम फाइबर भी मिलता है।

इस ईस्टर पर कुछ आसान रेसिपीज ट्राई कीजिए। इसके लिए आपको थोड़े से अखरोट और कुछ सामान चाहिए, जो आपकी रसोई में आमतौर पर मौजूद रहते हैं। इससे आपके बनाए फूड आइटम्स में गजब का क्रंची टेस्ट आएगा। इसकी मदद से बनाए पकवानों का आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मजा ले सकते हैं। स्वाद से भरपूर इन फूड आइटम्स की रेसिपी को आपके लिए मशहूर शेफ सब्यसाची गोराई ने तैयार किया है।

मैश्ड पोटैटो एंड वॉलनट्स 

सामग्री

8 आलू (मध्यम आकार के)

बारीक-बारीक काटे हुए 80 ग्राम अखरोट 

600 मिली दूध या वेजिटेबल ड्रिंक 

नमक, कालीमिर्च और एक्सट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल

तैयारी

1. नरम हो जाने तक आलू को उबालें।

2. उबलने के बाद बारीक कटे हुए अखरोट को मिलाकर आलू को मसलें और इसमें दूध या सब्जियों का पानी डालें।

3. नमक, काली मिर्च और हल्का सा ओलिव ऑयल मिलाएं। इसके बाद आलू को दोबारा मसलें।

4. रोस्टेड सब्जियों या किसी भी प्रोटीन के साथ, जो भी आप चाहें, इसे सर्व करें।

बेरीज के साथ वॉलनट क्रस्टेड फ्रेंच टोस्ट

सामग्री

2 मीडियम अंडे

1 टेबलस्पून दूध

1 टेबलस्पून शहद

2 मोटी व्‍हाइट ब्रेड (100 ग्राम) 

1 टेबलस्पून तेल

50 ग्राम दो टुकड़ों में बंटे अखरोट, बारीक कटे हुए अखरोट और सर्व करने के लिए एक्सट्रा अखरोट 

1 बड़ा चम्मच तेल

नॉब बटर (10 ग्राम)

सर्व करने के लिए – ताजी स्‍ट्रॉबेरीज, ब्‍लूबेरीज और रसबेरीज 

तैयारी

1. गहरे तले वाले एक बर्तन में अंडों, दूध और शहद को अच्छी तरह मिला लीजिए। इसमें ब्रेड स्लाइस मिलाइए और उसके दोनों किनारों को तब तक भिगोइए, जब तक अंडों के मिक्सचर का काफी हिस्सा उसमें घुल नहीं जाता।

2. स्लाइस की 1 तरफ हरेक हिस्से में अखरोट अच्छी तरह छिड़क कर उसे दबा दीजिए।

3. बड़े से फ्राइंग पैन में तेल और मक्खन गर्म कीजिए। ब्रेड को हल्का सा फ्राई कीजिए। जिस तरफ आपने अखरोट का छिड़काव किया है। उस साइड को पहले फ्राई करना है। ब्रेड की हरेक साइड को 2 मिनट या सुनहरी होने तक हल्का फ्राई करें।

4. स्लाइस को दो भागों में बांटिए। अब ताजी स्ट्राबेरी, अखरोट के साथ सर्व कीजिए। आप चाहें तो इसे शहद में डुबाकर भी सर्व कर सकते हैं।


कुक टिप*

आपके पास इसे सर्व करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन और है। आप इस डिश में से शहद को अलग कर भुने हुए बेकन, मशरूम और टमाटर के साथ भी परोस सकते हैं।

 

पैपरिका एंड वॉलनट स्क्रेम्बल्ड एग बैगल 

सामग्री

अंडे की पीली जर्दी (आधे-आधे हिस्से) 90 ग्राम

छोटे पत्तों वाली पालक 

आधा बड़ा चम्मच तेल

आधा चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च 

25 ग्राम अखरोट (आधे बंटे हुए),बारीक काटे हुए 

अच्छी तरह फेंटे हुए मध्यम आकार के अंडे

एक बड़ा चम्मच दूध

सर्व करने के लिए बारीक बारीक हिस्सों में कटी हुई हरी प्याज 

तैयारी

1. अंडे की पीली जर्दी (बैगल) को टोस्‍ट करके प्लेट में रख दीजिए

2. पालक को माइक्रोवेव में रखकर, उसे होमफॉइल से कवर कीजिए और माइक्रोवेव की हाईस्पीड में 2 मिनट तक या तब तक रखिए, तब तक साग पक या उबलकर नरम न हो जाए। 

3. तेल, मिर्च और अखरोट को छोटे सॉसपैन में तब तक गर्म कीजिए, तब तक वह भुन न जाए। भुनने के बाद इसको हटाकर अलग रख दे। अंडे को फेंटकर उसमें दूध मिलाइए। अब अंडो को पैन में डालिए और उसे हल्के-हल्के मिलाइए, जिससे वह भुजिया की तरह का बन जाए।

4. पालक को बैगल के टॉप पर रखिए और उसे अंडों से सजाइए। उस पर बचे हुए अखरोट और हरी प्याज छिड़क दीजिए

कुक टिप*

अगर आप इसे ज्यादा मसालेदार बनाना चाहते हैं तो उस पर गर्म स्‍मोक्‍ड पैपरिका छिड़क दीजिए। इसे और चटपटा बनाने के लिए आप इसमें पालक की जगह हरी प्याज की लंबी-लंबी डंडियां मिक्स कर सकते हैं। 

वॉलनट कैरेट स्पॉन्ज केक

200 ग्राम मैदा

200 ग्राम घिसी हुई गाजर

200 ग्राम ब्राउन शुगर 

150 एमएल सूरजमुखी का तेल

आधे-आधे हिस्से में बंटे हुए 80 ग्राम अखरोट, बारीक कटे हुए 

3 अंडे

20 ग्राम अखरोट का बारीक पिसा हुआ आटा

दालचीनी पिसी हुई 

1 पैकेट पिसी हुई इलाइची

जायफल का पाउडर

तैयारी

1. 180 डिग्री पर ओवन पर सेट करें

2. एक बर्तन में चीनी, मैदा, अखरोट के आटे, खमीर और सूरजमुखी का तेल मिलाइए।

3. इस मिक्सचर को तब तक अच्छी तरह मिलाइए, जब तक यह गांठों से बिल्कुल फ्री होकर चिकना नहीं हो जाता। फिर इसमें बारीक-बारीक टुकड़ों में कटे गाजर, इलाइची और जायफल टेस्ट के अनुसार डालें। पिसे हुए अखरोट डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह तब तक मिलाएं, जब तक ये एक ही में पूरी तरह मिल नहीं जाते। 

4. पैन में बेकिंग पेपर बिछाइए और उसमें गुंथा हुआ आटा डाल दें।  अब पैन को ओवन में रखें और केक को 20 मिनट तक पकाएं।  कुछ देर के बाद चाकू की मदद से देखिए कि केक अच्छी तरह पक गया है या नहीं। इससे पहले यह देख लीजिए कि चाकू साफ है या नहीं। अगर आटा पूरी तरह पका न हो तो इसे 5 मिनट तक पकने दीजिए। 

6. खाने से पहले इस केक को ठंडा होने दें।

 

लेमन एंड वॉलनट ड्रिजल केक सामग्री

100 ग्राम आधे हिस्से में बंटे, बारीक कटे हुए अखरोट

125 ग्राम चिकनाई युक्त मक्खन

125 ग्राम कैस्‍टर शुगर 

2 नींबू

3 मीडियम अंडे

150 ग्राम मैदा 

आधा बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर 

3 बड़े चम्मच बड़े-बड़े दानों वाली चीनी

तैयारी 

1. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करें। बेकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले 1 किलो के लोफटिन के लिए बेस लाइन बनाएं
2. फूड प्रोसेसर में 50 ग्राम अखरोट रखें और  इसे मोटे पाउडर के साथ मिक्स करें। इसे फिर से बारीक-बारीक 25 ग्राम काट लीजिए।

3. मक्खन और चीनी को एक बड़े बर्तन में पीला होने और नरम होने तक मिलाइए। उसमें 2 नींबुओं का रस मिलाएं और अंडों में भी नींबू का रस मिलाएं।

4. इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और तैयार अखरोट को चिकना होने तक मिलाइए। इसे लोफटिन  में रखें और इसे 35-40 मिनट गुलाबी होने तक तब तक बेक करें, जब तक इसे पकाने के लिए रखी गई स्कीवर पूरी तरह साफ हो जाएं।

5. केक को ओवन में से निकालने से पहले बड़े दानों वाली चीनी के साथ 1 नींबू का रस मिलाएं। बाकी बचे हुए 25 ग्राम अखरोट को बारीक-बारीक काट कीजिए और उसे सिरप में मिला लीजिए।  

 6. स्कीवर से केक को कई बार उलट-पलट कर देखिए। और उस पर नींबू का रस छिड़क दीजिए। टिन में इसे ठंडा होने दीजिए। ठंडा होने के बाद इसे ओवन से निकालिए और उस पर नींबू का रस निचोड़ दीजिए।

कुक टिप*

केक को आप नींबू या नींबू या रस के मिश्रण के साथ परोस सकते हैं। आप फॉयलपेपर में लपेटकर केक को 2-3 दिनों तक रख सकते हैं।




Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.