विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है गॉर्जियस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हेल्दी और खूबसूरत बालों का राज

By Srishti VermaEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 11:28 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 04 Jan 2017 12:21 PM (GMT+05:30)

शिल्पा शेट्टी के खूबसूरत बालों का क्या है राज। अपनायें उनके द्वारा बताए हुए उपायों को और बनायें अपने बालों को ऐसे ही हेल्दी और ब्यूटीफुल

क्या है गॉर्जियस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हेल्दी और खूबसूरत बालों का राज
क्या है गॉर्जियस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हेल्दी और खूबसूरत बालों का राज

बॉलीवुड की गॉर्जियस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय अपने उम्र के दूसरे पड़ाव पर है लेकिन आज भी वो अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं में नई नई अभिनेत्रियों को मात दे रही है। चाहे उनके बालों की बात की जाए या उनके बॉडी फिटनेस की हर तरह से वो एक परफेक्ट महिला के रुप में अन्य महिलाओं के लिए एक आईडियल बन चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी को जब भी आप देखते हैं आप उनके बालों को नोटिस किये बिना नहीं रह पाते हैं आइए आज हम जानते हैं क्या है उनके हेल्दी और शाइनी बालों का राज-

- अपने बालों को स्ट्रेट करना और कर्ल करना कभी कभी सही साबित हो सकता है लेकिन अक्सर बालों में ऐसी चीजें अप्लाय करना आपके बालों को काफी हद तक नुक्सान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें आसमान तक फैली रोशनी
- जब आप हद से ज्यादा इन पर ऐसे केमिकल और मशीनों का प्रयोग करने लगत हैं तो ये नकली जैसे लगने लगते हैं। इसलिए जहां तक हो सके इन्हें सिंपल और नेचुरल रखने की कोशिश करें।
- शिल्पा शेट्टी के अनुसार हर एक दिन के अंतराल में बालों में शैंपू करना जरुरी होता है ये आपके बालों को न ही साफ रखता है बल्कि हेल्दी भी रखता है।
- वे कहती हैं कि समय समय पर शैंपू को बदलते भी रहना चाहिए क्योंकि एक ही तरह का शैंपू आपके बालों को एक ही प्रोडक्ट का आदी बना देता है जो आपके बालों को सेंसिटीव और कमजोर बना देता है।

- शिल्पा शेट्टी की बात की जाए तो वे अपने बालों को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट करने की बजाय सिंपली उन्हें ब्लो ड्राय करना पसंद करती हैं।
- इसके अलावा वो किसी भी प्रकार के गर्म मशीनों का इस्तेमाल बालों के उपर करने से मना करती हैं।
ये भी पढ़ें ऐश्वर्या राय बच्चन से सीखें अच्छी मां और पत्नी के गुण करियर में भी हैं सफल