Move to Jagran APP

आसमान तक फैली रोशनी

हिम्मत और हौसलों के साथ ही कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो मंजिलें चूमती हैं कदम। यह वर्ष साक्षी बना ऐसी ही कुछ बेटियों की चमकती उपलब्धियों का, जिन्होंने देश को दिया उन पर गर्व का मौका...

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 31 Dec 2016 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 03:34 PM (IST)

शक्तिशाली शख्सियत

loksabha election banner

'यह कहना संभवत: अतिशयोक्तिपूर्ण न होगा कि वर्ष की सर्वाधिक प्रभावी महिलाएं बनीं साक्षी मलिक, पीवी सिंधू,

दीपा करमाकर और दीपा मलिक। हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक ने 59 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का ध्वज रियो ओलंपिक में गर्व से फहरा दिया। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने रजत पदक जीतकर करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने ओलंपिक की व्यक्तिगत वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय महिला जिम्नास्ट भी बन गईं। बाद में पैरालांपिक खेलों में शॉटपुट में रजत पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट 45 वर्षीया दीपा मलिक पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

' फोब्र्स ने प्रसिद्ध स्पोट्र्स प्रमोटर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को एशिया की

सबसे ताकतवर महिला कारोबारी करार दिया। नीता अंबानी ओलंपिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य बनीं।

-फॉच्र्युन पत्रिका ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्य को अमेरिका से बाहर दूसरी

सबसे शक्तिशाली महिला बताया। फोब्र्स की सूची में भी उन्हें 25वां स्थान मिला।

- फोब्र्स की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की एमडी चंदा कोचर एवं एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को भी स्थान मिला। वे शीर्ष 50 की सूची में शामिल की गईं।

- फोब्र्स द्वारा जारी दुनिया के सौ अमीरों की नई सूची में भारत की सबसे अमीर एवं आत्मनिर्भर महिला किरण मजूमदार शॉ बनीं। किरण मजूमदार शॉ को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया गया। यह बायोसाइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया गया है।

- फोब्र्स ने अपनी सूची में 14वां स्थान क्यू सिग्मा की सीईओ अंबिगा धीरज को, 16वां स्थान वेलस्पन इंडिया की सीईओ दीपाली गोयनका को, 18वां स्थान ल्यूपिन की सीईओ विनीता गुप्ता को, 26वां स्थान वीएलसीसी की वंदना लूथरा को दिया।

- विश्व आर्थिक फोरम की यंग ग्लोबल लीडर्स की ताजा सूची में कतिका दीवान, बास्को ग्रुप की सीईओ दिव्या सूर्यदेवरा ने, शीतल आम्टे कराजगी ने अपनी उपस्थितित दर्ज कराई। इस सूची में नीना टंडन भी शामिल हैं, जिन्होंने दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बनाई, जो मानव अस्थियों को विकसित करती है।

-संयुक्त राष्ट्र में युवा नेताओं के तौर पर जिन 17 लोगों को चुना गया है, उनमें भारत की 25 वर्षीया त्रिशा शेट्टी का नाम भी शामिल है। वह 'शीरोज' की संस्थापक और सीईओ हैं, जो भारत में यौन हमले के खिलाफ

कार्रवाई के लिए महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और पुनर्वासित करती है। अब तक इससे 60 हजार युवा जुड़ चुके

हैं।

-फोब्र्स की 30 अंडर 30 की सूची में सिटी ग्रुप में उपाध्यक्ष 27 वर्षीया नीला दास और अल्फावेट्स गूगल एक्स में

नियुक्त सबसे युवा अधिकारी 25 वर्षीया करिश्मा शाह को भी शामिल किया है।

- फोब्र्स पत्रिका ने सौ भारतीय धनकुबेरों की सूची भी जारी की, जिसमें सिर्फ चार महिलाएं शामिल हैं ये हैं ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (5.3 अरब डॉलर)। वह 19वें स्थान पर हैं। हैवेल्स के मालिक की पत्नी बेटे के साथ (2.52 अरब डॉलर) 46वें स्थान पर हैं। किरण मजूमदार शॉ 1.83 अरब डॉलर के साथ 65वें स्थान पर और लीना तिवारी 79वें स्थान पर हैं।

- फोब्र्स की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। वह पहली भारतीय अदाकारा हैं, जिन्हें अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको में अभिनय के बाद आठवां स्थान मिला। टाइम की ओर से जारी दुनिया की सौ प्रभावशाली हस्तियों की सूची में भी प्रियंका को स्थान दिया गया है। फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। क्वांटिको के लिए प्रियंका को पीपुल्स चाइस अवार्ड के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के हिट गीत 'टॉक्सिक' को एक नए अंदाज में गाकर ख्याति प्राप्त की। फिल्म बाजीराव मस्तानी में सपोर्रि्टंग भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर और आइफा अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। वह यूनीसेफ की नई वैश्विक सद्भावना दूत भी नियुक्त की गईं।

राजनीतिक कद

बहुमत प्राप्त कर ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाया।

- महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री बनीं, बाद में उन्होंने अनंतनाग विधानसभा की सीट

से उपचुनाव भी जीता।

-गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि पार्टी के नियमानुसार वह 75 साल की हो रही थीं। इसी नीति के चलते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने भी पद त्याग किया। यद्यपि बाद में वह

मणिपुर की राज्यपाल बनाई गईं।

- पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने पुडुचेरी के उप राज्यपाल पद का प्रभार संभाला।

- विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने की सक्रियता एवं ट्विटर पर सक्रियता दिखाते हुए जरूरतमंदों की मदद करने की सभी ने प्रशंसा की।

- असम विधानसभा में इस बार बंगाल व असमिया फिल्मों की अभिनेत्री अंगूरलता डेका भी चुनाव जीतकर पहुंची हैं।

-कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा अपनी किताब 'करेज एंड कमिटमेंट' को लेकर सुर्खियों में रहीं।

-मोनिका कपिल मोहता को स्वीडन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.