Savitribai Phule Death Anniversary: देश की पहली महिला शिक्षिका की पुण्यतिथि पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार
Savitribai Phule Death Anniversary सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थी। देशभर में आज यानी 10 मार्च को उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उन्हें नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता के तौर पर भी जाता है। फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर शेयर करें ये अनमोल विचार।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Savitribai Phule Death Anniversary: देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन 10 मार्च 1897 में हुआ था। इस दिन हर साल देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करता है । वह नारि सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। उन्होंने आगे बढ़कर महिला शिक्षा से लेकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी। फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के नायगांव में हुआ था।
सावित्रीबाई फुले अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर पुणे में पहला कन्या विद्यालय भी खोला था। इसके अलावा उन्होंने विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए भी प्रोत्साहित किया। सावित्रीबाई फुले की कुछ अनमोल विचारों को शेयर कर आप भी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
-स्त्रियां सिर्फ रसोई और खेत पर काम करने के लिए नहीं बनी है, वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती हैं।
- किसी और को शिक्षित करने से पहले आपको खुद को शिक्षित करना चाहिए।
- जितना अधिक आप जानते हैं, आपके डरने की संभावना उतनी ही कम होगी।
- किसी समाज या देश की प्रगति तब तक असंभव हैं, जब तक वहां की महिलाएं शिक्षित ना हों।
- अगर पत्थर पूजने से बच्चे पैदा होते, तो नर-नारी शादी ही क्यों करते।
- अपनी बेटी के विवाह से पहले उसे शिक्षित बनाओ, ताकि वह आसानी से अच्छे-बुरे का फर्क कर सके।
- कोई तुम्हे कमजोर समझे, इससे पहले तुम्हें शिक्षा के महत्व को समझना होगा।
- देश में महिला साक्षरता की भारी कमी है, क्योंकि यहां की महिलाओं को कभी बंधन मुक्त होने ही नहीं दिया गया।
-किसी और को शिक्षित करने से पहले आपको खुद को शिक्षित करना चाहिए।
-चौका बर्तन से ज्यादा जरूरी है पढ़ाई, क्या तुम्हें मेरी बात समझ में आई?
-स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, शिक्षा ही इंसानों का सच्चा आभूषण है।
- शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप पूरे समुदाय को बदलने के लिए कर सकते हैं।
Picture Courtesy: Instagram
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।